1947 UPSC Paper: 1947 का UPSC पेपर, पूछे जाते थे सिर्फ 15 सवाल, क्या आप कर पाएंगे Solve?

Summary :

1947 UPSC Paper: वीडियो में एक शख्स बैठा हुआ है और उसके पीछे एक गेस पेपर रखा हुआ है..

आजकल अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपको यह भी पता होगा कि हर दिन कुछ न कुछ नई चीज़ वायरल होती रहती है। कई बार तो ऐसा होता है कि कुछ पुराने वीडियो या फोटो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें पहले कभी किसी ने नहीं देखा होता। इस समय भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही हो रहा है। वर्तमान में सोशल मीडिया पर साल 1947 के UPSC परीक्षा का पेपर वायरल हो रहा है।

साल 1947 में ऐसा आता था UPSC का पेपर

वायरल वीडियो में एक शख्स बैठा हुआ नजर आ रहा है और उसके पीछे एक गेस पेपर रखा हुआ है। उस पेपर में कई सालों के UPSC पेपर दिए गए हैं, और जिनमें से साल 1947 का पेपर भी शामिल है। वीडियो में यह दिखाया गया है कि 1947 के UPSC पेपर में किस तरह के सवाल पूछे जाते थे। वीडियो में व्यक्ति बताता है कि उस समय केवल 15 सवाल ही पूछे जाते थे, और कुछ सवाल तो ऐसे होते थे जैसे किसी शब्द का पूरा फॉर्म या फिर किसी किताब के लेखक का नाम।

यहां देखें वायरल पोस्ट

Source: @SimplifieDDD (x)

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @SimplifieDDD नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। खबर लिखे जाने तक, इस वीडियो को 51 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। लोगों ने वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह तब था जब अंग्रेजों द्वारा आरक्षण मात्र 10 प्रतिशत था।” दूसरे ने लिखा, “उस समय इंटरनेट नहीं था, दुनिया से कोई संपर्क नहीं था, उसके हिसाब से यह प्रश्न पत्र बहुत कठिन है।” इसके अलावा, @IASfraternity नाम के अकाउंट से साल 1947 के UPSC पेपर के प्रत्येक सवाल की तस्वीर पोस्ट की गई है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।