नया साल शुरू होने से पहले 31 दिसंबर को इन आसान उपायों को करने से आपका आने वाला साल बेहतर हो जाएगा।

साल 2022 का आखिरी महीना यानि दिसंबर बस खत्म ही होने वाला है। कुछ दिनों में हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2022 को शनिवार पड़ने वाला है। ऐसे में नए साल में प्रवेश करने से पहले 31 दिसंबर को शनिदेव को आशीर्वाद पाने का बड़ा मौका मिलेगा। इसके लिए आप इस दिन ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर नए साल को और भी अधिक फलकारी बना सकते हैं।
31 दिसंबर की रात को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दीपक में काला तिल जरूर डालें।पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। इस दौरान ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।
धन, यश और वैभव पाने के लिए 31 दिसंबर की रात को गुप्त रुप से पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे घर में धन, यश और वैभव की कमी नहीं होती है. इसके साथ ही शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आपका कोई जरूरी काम अटका है या जीवन में सफलता नहीं मिल पा रही है, तो 31 दिसंबर के दिन सरसों का तेल किसी गरीब को दान करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होंगे।
साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को आप लोहे के बर्तन का भी दान कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन लोहे का दान करने से किसी भी तरह का दुर्घटना योग टल सकता है।


Download Android App
Download iOS App



