जब कभी ट्रेन में सफर करो तो खिड़की पर बैठकर रास्तों को देखने में काफी मजा आता है। उन रास्तों पर नजर आने वाली हरियाली या फिर दूर-दूर तक दिखाई देने वाले घर बहुत अच्छे लगते हैं। वैसे ट्रेन के इस सफर में भी कितनी सारी यादें होती है ना। जैसे कोई अनजान कुछ ऐसा कह जाए जो हमेशा के लिए याद ही रह जाता है तो कभी-कभी कोई इतना ज्यादा परेशान कर देता है एक बार को तो मन में यही सवाल होता है अगली बार तो आना ही नहीं। लेकिन आज हम आपको ट्रेन के सफर के कुछ ऐसे गजब के नजारे बताने जा रहे हैं जो वाकई आपका दिल जीत लेंगे।

1. पानवल पुल, तेजस एक्सप्रेस
पानवल पुल भारत में सबसे लंबा और सबसे ऊंचा पुल की लिस्ट में शुमार है। ये रत्नागिरि में पनवेल नदी के पास स्थित है।

2.शरावती नदी, पूर्णा एक्सप्रेस
भारती की पश्चिम में बहने वाली नदियों में से एक है शरावती नदी। ये कर्नाटक में जोग फॉलस बनाती है। ये नदी सिर्फ जोग फॉलसर के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि कोंकण रेलवे लाइन पर होन्नावर में Lion-Tailed Macaque और शरावती रेलवे ब्रिज जैसी नदी बेसिल के लिए भी जानी जाती है।

3.पम्बन ब्रिज, बोट मेल एक्सप्रेस
पम्बन ब्रिज रामेश्वरम को भारत से जोड़ता है और पाल्क स्टे्रट पर स्टैंड करता है। बता दें कि पम्बन रेलवे ब्रिज अरब सागर को छूता है। ये भारत का ऐसा पहला समुद्री ब्रिज था। यहां से जाते हुए आइलैंड एक्सप्रेस यात्रियों को कन्याकुमारी और तिरुवनंतपुरम के बीच केरल और ताड़ के पेड़ों के मनोहर दृश्य को देखने को दिखाई देता है।

4.हिमालयन क्वीन
कालका शिमला रेवले बेहद सुंदर पहाडिय़ों और वहां के आसपास मौजूद गांवों के नाटकीय दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह 912 Curves, 103 सुरंगों और 969 पुलों से गुज़रता है।

5.द डेजर्ट क्वीन, जैसलमेर
जोधपुर जंक्शन से दिल्ली और जैसलमेर के बीच चलने वाली दिल्ली जसम एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान में थार रेगिस्तान के गर्म और सुनहरी रेत के बीच से होकर जाती है। इसके साथ ही ये आपको रेगिस्तान के ऊंटों,रंगीन लोगों और राजस्थान के बेदह शानदार दृश्यों का दर्शाती है।



Download Android App
Download iOS App



