क्या आपके साथ कई बार ऐसा होता है कि आपके बनते काम आखिरी समय में बिगड़ जाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कभी-कभी ऐसा होता है कि आपकी कुंडली में कोई समस्या नहीं होती फिर भी आप परेशान होते हैं। वैसे तो आपके कर्म ही आपकी अच्छी और बुरी किस्मत के लिए जिम्मेदार होते हैं। जब किस्मत किसी से रुठ जाती है तो राजा को भी रंक बना देती है। इसलिए कर्म जरूर करें लेकिन इन बातों का ध्यान अपने जीवन में जरूर रखें।

दान और पुण्य हमेशा गुप्त रखना चाहिए । दान और पुण्य को गुप्त रखेंगे तो ही उसका फल मिलेगा । गोपनीय दान देवताओं की नजर में रहता है। आप कब और कहां और कितना दान करते है कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए।
अगर आप बीमार है तो हर किसी को नहीं बताना चाहिए कि आप कितने बीमार है। आप की बीमारी ,आपकी कमजोरी आपको कौन सा रोग है आपकी क्या कमजोरी है ये सब बातें कभी भी किसी को ना बताएं ये बाते केवल उसे ही बताएं जिसको जरूरी है उसी को बताएं |

घर में टूटे बर्तन बिल्कुल न रखें। कहा जाता है कि इससे जीवन में दुर्भाग्य आता है। इसलिए कभी भी घर में टूटे बर्तन न रखें।

वित्त यानि पैसा ,आपके पास कितना है कितना आप कमाते हैं ,आपके पास कितना बैंक बैलेंस है और कितना कर्ज है ये बातें कभी भी किसी को ना बतायें।ह सभी बातें गुप्त रखनी चाहिए और किसी को नहीं बतानी चाहिए ।

यदि आपके घर में कोई भी आए जैसे कोई मेहमान ,रिश्तेदार उसे कभी भी आप अपने घर का पूजा घर मत दिखाई आप कैसे पूजा करते है किसकी पूजा करते है ये सब बाते गुप्त रखें।ऐसी बातें बताने से आपकी पूजा और गुरु दीक्षा निष्फल हो जाते हैं ।


Download Android App
Download iOS App



