‘कैप्टन अमेरिका’ फेम एक्टर क्रिस इवांस ने हाल ही में एक मैसेज वीडियो छह साल के बच्चे को भेजा है। इस वीडियो में बच्चे की खूब सराहना अभिनेता ने की है। दरअसल अपनी बहन की जान बचाने के लिए उस बच्चे ने अपनी जान की बाजी लगा दिया।

बता दें कि छह साल के उस लड़के की बहन पर कुत्ते ने हमला किया था। बहन की जान बचाने के लिए बच्चा कुत्ते से भिड़ गया। वीडियो मैसेज एक्टर क्रिस इवांस ने भेजा साथ ही शील्ड भेजने जा भी वादा किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर उस लड़के की चाची ने पोस्ट करते हुए बताया था कि बीते 9 जुलाई को अपनी बहन को कैसे लड़के ने बचाया और इस दौरान वह बुरी तरह से घायल भी हो गया।

इससे पहले सोशल मीडिया पर भाई-बहन की जोड़ी की कहानी शेयर की और साथ ही वॉकर की तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें उनके चेहरे पर चोट साफ दिखाई दे रहीहै। इस पोस्ट में निक्की वॉकर ने लिखा, एक कुशल प्लास्टिक सर्जन से 90 टांके (देने या लेने) के बाद, वह आखिरकार घर पर आराम कर रहा है
कैप्टेन अमेरिका ने वीडियो में कहा, हम अपने बहादुर लड़के से प्यार करते हैं और चाहते हैं कि सभी सुपरहीरो इस नवीनतम नायक के बारे में जानें और इसको अपनी रैंक में शामिल करें।
इवांस उस युवा लड़के की कहानी से इतना प्रेरित हुए की उन्होंने एक वीडियो संदेश उस बच्चे की सराहना करते हुए बनाया। उन्होंने यह बताने की कोशिश लड़के को कि जो भी उसने किया वह किसी सुपरहीरो से कम नहीं है। इसके अलावा बच्चे से कैप्टेन अमेरिका शील्ड गिफ्ट करने का वादा भी उन्होंने किया। बच्चे की आंटी ने क्रिस इवांस का मैसेज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।


Download Android App
Download iOS App



