वाह… किस्मत हो तो ऐसी! 65 साल के शख्स ने जीती करोड़ की लॉटरी

Summary :

किस्मत का खेल बड़ा निराला होता है, कब किसे ये रंक से राजा या राजा से रंक बना दे पता ही नहीं चलता है। एक समय पर कोई इंसान पैसों के अभाव में जिंदगी जी रहा होगा तो वहीं दूसरे पल किस्मत ऐसा खेल खेलती है कि उस व्यक्ति पर पैसों की बौछार कर देती हैं। अब कई लोग लॉटरी टिकट खरीद अपना लक आजमाते हैं और कई बार एक लॉटरी टिकट किसी व्यक्ति को इतना अमीर बना देती हैं कि शायद ही वह इंसान इतना पैसा अपनी नौकरी से पूरी जिंदगी में कमा पाता। शख्स ने जीती करोड़ों की…

65 year old man won $1.765 billion Powerball jackpot
किस्मत का खेल बड़ा निराला होता है, कब किसे ये रंक से राजा या राजा से रंक बना दे पता ही नहीं चलता है। एक समय पर कोई इंसान पैसों के अभाव में जिंदगी जी रहा होगा तो वहीं दूसरे पल किस्मत ऐसा खेल खेलती है कि उस व्यक्ति पर पैसों की बौछार कर देती हैं। अब कई लोग लॉटरी टिकट खरीद अपना लक आजमाते हैं और कई बार एक लॉटरी टिकट किसी व्यक्ति को इतना अमीर बना देती हैं कि शायद ही वह इंसान इतना पैसा अपनी नौकरी से पूरी जिंदगी में कमा पाता।
65 year old man won $1.765 billion Powerball jackpot

शख्स ने जीती करोड़ों की लॉटरी

अब ऐसा ही हुआ अमेरिका के रहने वाले एक शख्स के साथ, जिन्होंने लॉटरी टिकट लिया और उसे जीत कर 1 या 2 करोड़ भी नहीं बल्कि करीब 14,500 करोड़ के मालिक बन गये। बता दें, हाल ही में पावरबॉल लॉटरी के दूसरे सबसे बड़े जैकपॉट पुरस्कार के विजेता का खुलासा किया गया है। उसने 1.765 बिलियन डॉलर यानी करीब 14,500 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है।
65 year old man won $1.765 billion Powerball jackpot
शुरुआत में विजेता के नाम का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन लॉटरी जीतने के पांच महीने बाद उस विनर का खुलासा हुआ। इस शख्स का नाम थियोडोरस स्ट्रूइक (Theodorus Struyck) है। वह 65 साल का है और एक पहाड़ी इलाके में रहते है, जहां की कुल जनसंख्या करीब तीन हजार है।

500 गज की दूरी से लिया था टिकट

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, थियोडोरस स्ट्रूइक ने जिस स्टोर से लॉटरी का टिकट खरीदा था, वो उनके घर से महज 500 गज की दूरी पर है। उन्होंने लॉटरी कंपनी की ओर से कहा गया था कि अगर वो चाहें तो 29 साल में 30 किश्तों में 1.765 बिलियन डॉलर की राशि ले सकते हैं या फिर 774.1 मिलियन डॉलर की एकमुश्त नकद राशि का भी चयन कर सकते हैं। हालांकि इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि थियोडोरस ने कौन सा विकल्प चुना था।
65 year old man won $1.765 billion Powerball jackpot

बेचने वाले को भी मिले पैसे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस स्टोर के मालिक ने लॉटरी का ये टिकट बेचा था, उसे भी कमीशन के रूप में एक मिलियन डॉलर यानी करीब 8 करोड़ 28 लाख रुपये मिले हैं। कैलिफोर्निया लॉटरी के निदेशक हरजिंदर के. शेरगिल चीमा ने कहा, ‘इस तरह की बड़ी जीत की घोषणा करने से हमारे सभी खिलाड़ियों को आशा करने और सपने देखने का मौका मिलता है कि वे अगले विजेता हो सकते हैं।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid