65 वर्षीय शख्स को फेक डेटिंग एप्प की वजह से 73 लाख का चूना लग गया है। यह शख्स मुंबई का रहने वाला है। नवी मुंबई में खारघर पुलिस स्टेशन ने एक फेक कॉल सेंटर से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक महिला और ट्रांसजेंडर भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर शख्स से 73.5 लाख रुपए वसूले।

क्या है माजरा?
सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप का कहना है कि सिंतबर 2018 में स्नेहा नाम की एक औरत ने इस 65 साल के शख्स के साथ कॉन्टेक्ट किया। उसने उन्हें डेटिंग सर्विस के बारे में जानकारी दी। यहां तक कि मेंबरशिप लेने और रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी काफी मोटे पैसे वसूल लिए। वहीं क्लेम किया कि डेटिंग के लिए लड़की लोकेशन पर पहुंच जाएगी। पर ऐसा तो कुछ भी नहीं हो सका।

इसके बाद 65 साल के इस शख्स ने स्नेहा को यह भी कहा मेरी मेंबरशिप रद्द कर दो। इस बात पर स्नेहा ने उससे और पैसे मांगे। यहां तक कि उसने स्नेहा के खिलाफ केस दर्ज करने की बात भी बोली। स्नेहा ने शख्स को धमकी दी कि वो पुलिस से कहेगी कि यह शख्स लड़कियों की डिमांड करता है। इतना ही नहीं एक नकली लीगल नोटिस भी इस शख्स के घर भेज दिया।

डर गया था शख्श
शख्स का कहना कि वो काफी ज्यादा डर गए थे। उन्होंने कई अलग-अलग अकाउंट में करीब 73.5 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्होंने खारघर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद स्नेहा,अरनब दास,प्रबीर साहा को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



