स्टूडेंट ने आंसरशीट में टीचर पर लिख दिया निबंध, यूजर्स ने कहा-बच्चे मन के सच्चे…

Summary :

स्कूल में स्टूडेंट्स की नई क्लास की पढ़ाई शुरू हो गई है लेकिन इंटरनेट पर अभी तक उनके बच्चों द्वारा एग्जाम में लिखे गए आंसर वायरल हो रहे हैं। अब ऐसे ही एक छात्र की मार्कशीट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा शेयर की जा रही है। अब हो भी क्यों न जब बच्चे ने अपनी अध्यापिका की तारीफ में इस कदर पुल बांधे है कि आप भी माथा पकड़कर बैठ जाएंगे और पूछेंगे की बच्चों में इतना दिमाग आता कहां से हैं। टीचर की तारीफों में बांधे पुल दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक @Rajputbhumi157 नामक अकाउंट…

6th Class Student Favorite Teacher Essay Goes Viral

स्कूल में स्टूडेंट्स की नई क्लास की पढ़ाई शुरू हो गई है लेकिन इंटरनेट पर अभी तक उनके बच्चों द्वारा एग्जाम में लिखे गए आंसर वायरल हो रहे हैं। अब ऐसे ही एक छात्र की मार्कशीट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा शेयर की जा रही है। अब हो भी क्यों न जब बच्चे ने अपनी अध्यापिका की तारीफ में इस कदर पुल बांधे है कि आप भी माथा पकड़कर बैठ जाएंगे और पूछेंगे की बच्चों में इतना दिमाग आता कहां से हैं।

6th Class Student Favorite Teacher Essay Goes Viral

टीचर की तारीफों में बांधे पुल

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक @Rajputbhumi157 नामक अकाउंट ने एक आंसर शीट शेयर की है। जिसके कैप्शन में लिखा है ‘Class 6th student। जब अपना मूड ठीक करना होता है तब इसे पढ़ लेती हूं’। इस पोस्ट को अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साझा की गई आंसर शीट में स्टूडेंट ने अपनी पसंदीदा टीचर की खूबियों और तारीफों के पुल बांधते हुए कई बातें लिखी है।

6th Class Student Favorite Teacher Essay Goes Viral

निबंध में टीचर के लिए लिखा ये

निंबध में लिखा है, ‘हमें सभी अध्यापक पसंद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रिय भूमिका मैम है, जो हमें बहुत अच्छी बातें बताती है, पढ़ाती भी हैं और खूब प्यार भी करती हैं’। टीचर की तारीफों के पुल बांधते हुए स्टूडेंट ने आखिर में लिखा है, ‘भगवान करें सभी अध्यापक हमारी मैम जैसे हों, तो बच्चे मन से पढ़ेंगे’। इसके साथ ही छात्र ने आई लव यू भूमि मैम भी लिखा है।

ये पोस्ट @Rajputbhumi157 नामक अकाउंट ने शेयर किया है।

यूजर्स ने कहा- बच्चों से बहुत प्यार मिला

इस जवाब को पढ़ सभी लोटपोट होकर हंस रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सच में बच्चों से बहुत प्यार मिल गया है कितना कोमल मन होता है उनका, वहीं अन्य ने लिखा, हकीकत में विद्यार्थी के प्रति आपका प्यार और सम्मान में उल्लेख है। जबकि एक ने लिखा, बहुत सुंदर अभिव्यक्ति है भावनाओं की। कई लोगों ने ये जवाब देखकर कहा कि बच्चे वाकई में बच्चे मन के सच्चे होते हैं।आपका क्या कहना है कमेंट में जरूर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid