अगर आपका काम होते-होते रुक जाता है और आपकी कोई भी इच्छा पूर्ण नहीं हो रही है तोआप घर से बाहर निकलने से पहले या अपने काम पर जाने से पहले ये उपाय करें।
सोमवार को सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। घर से निकलने के पहले दूध या पानी का घूंट जरूर भरें। घर से बाहर निकलने से पहले जेब या पर्स में सफेद रूमाल जरूर रखें।
मंगलवार- आज हनुमान मंदिर जाएं और बजरंगबली को एक तैयार पान और लाल फूल अर्पित करें। अपनी जेब या पर्स में लाल रूमाल या कपड़ा रखें।
बुधवार- सुबह स्नान ध्यान के बाद गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और गुड़-धनिया का भोग लगाएं। जेब या पर्स में हरा रूमाल या कपड़ा रखें।

गुरुवार- मंदिर में भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं। खास काम के लिए निकलने से पहले पीले रंग की मिठाई चखें जेब या पर्स में पीला रूमाल या कपड़ा रखें।
शुक्रवार- अगर रुपए पैसे से जुड़े काम के लिए घर से निकल रहे हैं तो मंदिर में लक्ष्मीजी प्रतिमा को लाल फूल अर्पित करें। सफेद रंग के कपड़े पहनना या सफेद रूमाल रखना आपके लिए लाभदायक होगा।

शनिवार- शनि प्रकोप कम करने के लिए हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं। कार्य में सफलता के लिए नीले कपड़े पहनें या नीला रूमाल साथ रखें।
रविवार- स्नान ध्यान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं फिर लाल फूल भी अर्पित करें। आज कोई महत्वपूर्ण काम के लिए घर से निकल रहे हैं तो गुड़ खाने के बाद ही कदम बाहर रखें। लाल कपड़े पहनें या लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।


Download Android App
Download iOS App



