अपने केवल आज तक ऐसा सुना ही होगा कि घूमने और स्टाइलिश दिखने की कोई उम्र नहीं होती है। लेकिन हाल ही में इस बात को 84 साल के एक बुजुर्ग ने सही साबित कर दिया है। जापान के ये बुजुर्ग इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इतना ही नहीं ये बुजुर्ग नऐ फैशन आइकॉन के तौर पर दुनिया के सामने उभर कर आ रहे हैं। लोगों को इनका फैशन इस हद तक पसंद आ रहा है कि लाखों लोग फॉलो भी कर रहे हैं। वैसे देखा जाए तो इनका लुक वाकई में देखने लायक होता है जो आसानी से किसी को भी अपना दीवाना बना दे।

84 साल के इस बुजुर्ग का नाम तेत्सुया है जो इंस्टा पर अपनी लेटेस्ट फैशन फोटोज अक्सर शेयर करते रहते हैं। बता दें कि तेत्सुया के इंस्टाग्राम पर 102,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने फैशन की वजह से ये बुजुर्ग इंस्टाग्राम स्टार बने हुए हैं। लोग इने कपड़े पहनने के स्टाइल को काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं।

इन्होंने इंस्टा पर अपनी अलग-अलग लुक में फोटो शेयर की हुई हैं। अपने यूनिक फैशन सेंस की वजह से ये बुजुर्ग खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं जिसकी वजह से ये अब सोशल मीडिया स्टार बन गए है।

इस 84 साल के बुजुर्ग के लेटेस्ट फैशन से इनका पूरा इंस्टाग्राम भरा हुआ है। बता दें कि ये इंस्टाग्राम का ऐसा चमकता सितारा बन का उभर रहे हैं कि इनकी एक फोटो पर ही करीब लाखों की तादात में लाइकस आते हैं।

वैसे ऐसा कोई फैशन नहीं होगा जिसको तेत्सुआ फॉलो न करते हों। तभी इनकी बुढ़ापे में भी इतनी ज्यादा स्टाइलिश लुक है जिसके कई सारे लोग कायल है।


Download Android App
Download iOS App



