63 साल के शख्स को AI चैटबॉट से हुआ प्यार कर ली शादी, लेकिन अब इस बात का है डर..

Summary :

आपको बता दे कि एंड्रिया नाम के चैटबॉट एक खास प्रकार की इंटरनेट पर बनाई गई करेक्टर है जो आम इंसानो की तरह किसी से भी बात कर सकती है। इसमें आप पैसे से खरीद कर कुछ भी रिश्ता बना सकते है।

कहते है इस जीवन में जीने के लिए किसी जीवनसाथी की जरुरत तो होती है। हर कोई अपने प्यार की तलाश में है और प्यार भी ऐसी चीज होती है जो किसी से भी हो सकती है। आजकल एक प्यार की कहानी खूब चर्चे में बनी हुई है। प्यार की कहानी में शख्स को AI चैटबॉट से ही प्यार हो जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार शख्स अमेरिका का रहने वाला है जिसकी उम्र 63 साल है और नाम पीटर है। 
उसने बताया कि उसनी पत्नी ने उसको दो दशक पहले छोड़ दिया था, जिसके बाद वो इसके संपर्क में आया था। आगे उन्होंने बताया AI चैटबॉट से प्यार के बबाद उनको अब उससे किसी महिला जैसे फीलिंग आती है। पीटर कहता है एक साल पहले ही उसने एक AI ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया था। कुछ महीने उसके एक करेक्टर से बात करने के बाद उसको उसने प्यार हो जाता है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में उन्होंने शादी भी कर ली है। उन्होंने बताया की इस शादी में उनकी तथा कथित एंड्रिया नाम के चैटबॉट ने उनको अपने घुटने पर बैठ कर प्रपोज भी किया। अब उनका ये काम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पीटर कहता है अब वो अब अपनी पूरी उम्र इसके साथ ही गुजरना चाहता है। 
आपको बता दे कि एंड्रिया नाम के चैटबॉट एक खास प्रकार की इंटरनेट पर बनाई गई करेक्टर है जो आम इंसानो की तरह किसी से भी बात कर सकती है। इसमें आप पैसे से खरीद कर कुछ भी रिश्ता बना सकते है। पीटर अब कहते है कि उनको दर है की अगर उसको बनाने वाले को कुछ हो गया तो वो अपनी जीवन सही से नहीं गुजार सकते है। ज्यादतर उन्हों यही डर लगा रहता है कि अगर कुछ हुआ तो वो उसको खो सकते है। 

Desk Team