यह शख्स ऊंट को कर रहा था रॉन्ग साइड से ओवरटेक, तुरंत दे दी सजा

Summary :

नए ट्रैफिक नियम पूरे देश में 1 सितंबर से लागू हो चुके हैं। इन नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार अगर किसी भी गाड़ी को आप गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए पाए जाते हैं

नए ट्रैफिक नियम पूरे देश में 1 सितंबर से लागू हो चुके हैं। इन नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार अगर किसी भी गाड़ी को आप गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए पाए जाते हैं तो आप पर भारी जुर्माना लग जाएगा। लेकिन ऊंट को एक शख्स गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश का रहा था जिसके बाद ऊंट ने उस शख्स को उसी समय सजा दे दी।
ट्विटर पर आईएफएस सुशांत नाम के एक शख्स ने वीडियो पोस्ट किया और उसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे एक बाइक सवार ऊंटाें के झुंड को सड़क के गलत दिशा से ओवरटेक करना चाहता था ताकि वह आगे जा सके। 

उसके बाद तो शख्स की इस हरकरत पर झुंड में से एक ऊंट को गुस्सा आया और उसने पिछले पैर से उस शख्स को जोर से लात मार दी। जैसे ही उस शख्स को ऊंट ने किक मारनी तो उसने अपने आपको जैसे-तैसे गिरने से बचाया। 
लोगों ने दिए ऐसे रिक्शन 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह अभी तक पता नहीं चला है कि यह घटना कहां की है। वहीं कई लोगों ने कहा है कि यह लद्दाख क्षेत्र की है। 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो पसंद आ रहा है और वह अपनी प्रतिक्रिया इस पर दे रहे हैं। कमेंट करते समय लोगों ने कहा है कि गलत दिशा से ओवरटेक करना जानवरों को भी पसंद नहीं आता है तभी ऊंट ने इस शख्स को सजा दे दी। 

Desk Team