बुद्घि समृद्घि और सौभाग्य के देवता गणपति बप्पा के जन्मोत्सव का पावन पर्व यानी गणेश चतुर्थी पूरे देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड गलियारों में भी गणेश चतुर्थी की धूम बड़े जोरो-शोरों पर है। कई सारे स्टार्स ने गणेश चतुर्थी के पहले दिन अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की है। बॉलीवुड स्टार्स सनी लियोनी,नील नितिन मुकेश और श्रद्घा कपूर भी गणेश चतुर्थी के जशन में डूबे हुए नजर आए।

इस दौरान सनी लियोनी और पति डेनियल इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार अपने तीनों बच्चों के साथ मना रहे हैं। सनी और उनकी छोटी बेटी निशा गणेश जी की मूर्ति को अपने घर लाती दिखाई दी हैं।

इस भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ अभिनेत्री सनी लियॉन के परिवार की फोटोज सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। दरअसल गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर सनी लियॉन ग्रीन कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई। वहीं सनी के छोटा बेटा भी उन्हीं की तरह मैचिंग कलर के ग्रीन कुर्ता पायजामा में बेहद क्यूट दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म साहो की सफलता के साथ उन्होंने अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। इंस्टाग्राम पर उनके साथ-साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने लिखा,ये पुनर्मिलन ps- @tejukolhapure की बदौलत हमने कई सालों से इको फ्रेंडली गणपति को बदल दिया है।
गोविंदा ने भी अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी त्योहार मनाया और बेटी टीना और बेटे यशवर्धन के साथ गणपति की मूर्ति के सामने पोज देते हुए नजर आए।
साहो में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अपने घर पर भगवान गणेश का स्वागत किया।

उनके समारोहों की तस्वीरों में उनकी बेटी नूरवी ने एक गुलाबी रंग की लहंगे में सजी छोटी टीका के साथ अपने माथे को सजाते हुए दिखाया।

सोनू सूद ने भी मुंबई में अपने निवास पर गणपति का स्वागत किया था। उन्होंने बेटे ईशांत और अयान और पत्नी सोनाली के साथ गणेश आरती की।

मनीष पॉल ने भी अपनी पत्नी संयुक्ता पॉल और बच्चों सायशा और युवान के साथ भगवान गणपति का स्वागत किया।

इस बीच मुकेश अंबानी ने अपने गणपति बैश का आयोजन किया। जहां पर ऐश्वर्या राय बच्चन,अमिताभ बच्चन ,जया और अभिषेक बच्चन के साथ इस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकोंं को ढेर सारी शुभकामना देने के लिए एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है।


Download Android App
Download iOS App



