विदेशी डायरेक्टर ने ट्वीट कर ‘साहो’ पर लगाया चोरी का आरोप

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्घा कपूर और प्रभास की फिल्म साहो एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्घा कपूर और प्रभास की फिल्म साहो एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। पहले अभिनेत्री पर लीज रे ने फिल्म मेकर्स पर पेंटिंग की कॉपी करने का आरोप लगाया था। 
तो अब वहीं एक बार फ्रेंच  डायरेक्टर जेरोम साले ने साहो के मेकर्स पर उनकी फिल्म लार्गो विंच चुराने का आरोप लगाया है। जेरोम ने ट्वीट करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और साहो मेकर्स पर आरोप लगाया है।
उन्होंने लिखा ऐसा लगता है कि लार्गो विंच की ये सेकेंड फ्री कॉपी पहली वाली की तरह ही खराब है। प्लीज तेलुगु डायरेक्टर्स अगर आप मेरा काम चुराते हैं तो कम से कम ठीक से करें। मेरा इंडियन करियर वाला ट्वीट बेशक आयरॉनिक था। इसके लिए मैं माफी चाहूंगा लेकिन मैं इसमें कोई मदद नहीं कर पाउंगा।

सुनील नाम के एक ट्विटर यूजन ने 30 अगस्त के दिन जेरोम को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा दोस्त दूसरा दिन और आपकी लार्गो विंच की एक और फ्री कॉपी साहो आप सच्चे गुरू हैं। वहीं सुनील के इस ट्वीट पर जेरोम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा मुझे लगता है कि भारत में मेरा अच्छा कैरियर है।

साल 2018 में साउथ के डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास पर लार्गो विंच की नकल के आरोप लगे थे। फिल्म साहो 29 अगस्त को रिलीज हुई थी।
फिल्म को कुछ खास रिव्यू तो नहीं मिले लेकिन फिल्म की कमाई तो अच्छी खासी हो रही है। फिल्म साहो ने पांच दिन में 93.28 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 

Desk Team