15 घंटे की लंबी उड़ान में शख्स ने सोने के लिए निकाला गजब का जुगाड़

Summary :

फ्लाइट में सफर कर आप कहीं से कही भी आसानी से पहुंच सकते है। यदि आप भारत में ही किसी एक कोने से दूसरे कोने पर जाएंगे तो कुछ ही घंटों में ये दूरी को पार लेगें लेकिन अगर आप ट्रेन या कार से जाएंगे तो आपको काफी समय लग सकता है। हालांकि फ्लाइट से आप किसी दुनिया के किसी दूसरे कोने पर जाएंगे तो जाहिर सी बात है, उस समय आपको कई घंटे एक फ्लाइट में बिताने पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप बिजनेस क्लास में न जाकर इकोनॉमी क्लास में जा रहे है तो ये सफर आपके…

फ्लाइट में सफर कर आप कहीं से कही भी आसानी से पहुंच सकते है। यदि आप भारत में ही किसी एक कोने से दूसरे कोने पर जाएंगे तो कुछ ही घंटों में ये दूरी को पार लेगें लेकिन अगर आप ट्रेन या कार से जाएंगे तो आपको काफी समय लग सकता है।

हालांकि फ्लाइट से आप किसी दुनिया के किसी दूसरे कोने पर जाएंगे तो जाहिर सी बात है, उस समय आपको कई घंटे एक फ्लाइट में बिताने पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप बिजनेस क्लास में न जाकर इकोनॉमी क्लास में जा रहे है तो ये सफर आपके लिए आरामदायक तो नहीं होगा।

अब ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ जिसने अपना 15 घंटे का सफर आरामदायक बनाने या कहिए अपनी नींद पूरी करने के लिए ऐसा तरीका निकाला की फ्लाइट में मौजूद बाकी लोगों के साथ-साथ जिसने भी ये वीडियो देखा उसके होश उड़ गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by New York Post (@nypost)

 

बता दें, ये वीडियो New York Post के ऑफिशियल अकाउंट ने इंस्टा पर पोस्ट किया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर ये वीडियो शख्स की बेटी नताली ब्राइट ने पोस्ट किया था। वीडियो में ब्राइट के पिता नींद लेते दिखाई दे रहे हैं। इस उड़ान में सीटों की दोनों पंक्तियों के बीच के स्पेस में उन्होंने अपने लिए सोने की व्यवस्था की, अपने कानों में हेडफोन लगाए और अपने हाथों को सिर के नीचे रखकर तकिया बनाया और आराम करने लगे।

नताली ब्राइट ने टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, इकोनॉमी क्लास में 15 घंटे की लंबी उड़ान? नो प्रॉब्लम!। बता दें, इस वीडियो के वायरल होते ही इसे अभी तक 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid