सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कई बार लोग अपनी जान जोखिम में डाल लेते है। उन्हें चिंता होती है तो बस अपनी वीडियो को वायरल करने की, लाइक्स की और शेयर की। वहीं कई बार लोग खुद के शौक के लिए अपनी जान हथेली पर रखकर इतने खतरनाक स्टंट करते है कि उन्हें देखने वालों की भी जान निकल जाए। क्योंकि ये स्टंट इतने खतरनाक होते है कि “नजर हटी और दुर्घटना घटी” वाली कहावत भी यहां सच साबित होती है। वहीं अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख कर लोगों के होश उड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को @bednie.oligarhi ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कच्ची सड़क है। तभी सामने से एक कार आ रही होती है। वीडियो को ध्यान से देखने पर आप देख पाएंगे कि एक युवक कार के ऊपर रखे कार्ड पेपर पर मजे से खड़ा है। इसी दौरान दाहिनी ओर से एक कार तेज रफ्तार में आती है उस कार्ड के कागज़ को उड़ा ले जाती है। तभी इस पर बैठा युवक इस टक्कर के बाद जमीन पर गिर जाता है। सही मायने में अगर देखा जाए तो ये स्टंट मौत के मुंह में हाथ डालने जैसा है।
बता दें, @bednie.oligarhi अकाउंट पर सारी स्टंट वीडियोज पोस्ट की गई है। वहीं अकाउंट पर पोस्ट एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कार में बैठ कर चलते ट्रक के नीचे से अपनी कार निकाल लेता है। फिलहार इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके है। वहीं वीडियो के कमेंट में एक व्यक्ति लिखता है- ‘ये ही कारण है कि महिलाएं आदमियों से शायदा जीती है’। वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘आप लोग एक कॉन्टेंट के लिए अपनी जान खतरे में क्यों डालते है’।


Download Android App
Download iOS App



