खाकी वर्दी वाला हर इंसान इस देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहता है। देश की रखवाली के लिए यह अपनी जान तक जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं। चाहे आंधी चले, बरसात हो और तूफान यह देश के प्रति के सदैव तत्पर रहते हैं। कुछ ऐसा ही जज्बा देखने को मिला है हाल की वायरल वीडियो में, जिसे देख लोगों की आंखे नम हो उठी। वीडियो में खाकी वर्दी वाली महिला कांस्टेबल एक साथ दो-दो फर्ज निभाते नजर आई। महिला कांस्टेबल अपने कर्तव्य के लिए इतनी निष्ठावान है कि गोद में बच्चा लिए वो ड्यूटी करते दिखी।
रेलवे स्टेशन पर मची थी भगदड़
वीडियो रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ वाले दिन का है। शनिवार 15 फरवरी (New Delhi Railway Station Stampede) को जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची तो रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। इस बीच दोबारा किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए स्टेशन पर RPF की तैनाती बढ़ाई गई।
वीडियो में क्या दिखा?
Source: @trolls_official (instagram)
वायरल वीडियो को @trolls_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है वीडियो में RPF की एक महिला कांस्टेबल का दो रुप देखने को मिला। एक तो मां का और दूसरा देश के लिए कर्तव्यवान स्त्री का। वीडियो में महिला कांस्टेबल गोद में बच्चा लिए स्टेशन पर ड्यूटी करते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग महिला के जज्बे की सराहना कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



