आज हम एक एसे गाने के बारे में बात करने वाले है जिसके बारे में आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल हंगरी कि यूरोप के एक स्ट्रगलिंग सॉन्ग राइटर और उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ। इस ब्रेकअप से परेशान होकर प्रेमी ने 30 मिनट के अंदर एक दुःख भरा गाना लिख दिया ।
गाने को सुनकर 200 से ज्यादा लोगों ने की थी आत्महत्या
ब्रेकअप के बाद लिखा गया ये गाना पूरी दुनिया के लिए जानलेवा साबित होने लगा। अब आप सोच रहे होंगे कि एसा क्या था इस गाने में। इस गाने का टाइटल था ग्लूमी संडे, यानी उदास रविवार। ये गाना इतना डिप्रेसिंग था कि इसे सुनकर दुनियाभर में 200 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। कई लोगों के सुसाइड नोट में इस गाने की लाइनें लिखी होती थीं या उनके कमरे में उस गाने की रिकॉर्डिंग पाई जाती थी।
जिसके लिए लिखा था गाना उसने भी किया सुसाइड
बताया जाता है कि गाना बनाने वाले कलाकार ने खुद का गला बिजली के तार से घोंट लिया और जान दे दी थी। ये गाना जिस गर्लफ्रेंड के लिए लिखा था, उसने भी इसे सुनकर सुसाइड कर लिया। गाने को सुनकर जान देने के मामलो को बढ़ता हुआ देख इसे पर बैन कर दिया गया। इस गाने पर 63 सालों तक ये बैन जारी है।
63 सालों के लिए किया बैन
1933 में बना ये गाना जब रिलीज हुआ तो पूरे हंगरी में सुसाइड केस बढ़ गए। आत्महत्या के मामलों में हंगरी दुनियाभर में 11वें नंबर पर आ गया था। गाना डिप्रेसिंग था, बैन भी हुआ, फिर भी दुनियाभर में इस गाने को 100 से ज्यादा अलग-अलग सिंगर्स ने अपनी आवाज में गाया।


Download Android App
Download iOS App



