रुद्रपुर : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए बाइक रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। बाइक रैली के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित हुए। रैली का शुभारंभ आप की संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरशाली, पुष्पा रावत, जिलाध्यक्ष जनार्दन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय वर्मा ने किया।
इससे पहले वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में कठुआ और उन्नाव में बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी की घटनाओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बच्चों के बलात्कारियों को छह महीने में फांसी की सजा के लिए आंदोलन छेड़ रखा था, जिसके तहत पूरे देश और प्रदेश भर में प्रदर्शन और जन अभियान चल रहा था। दिल्ली में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनशन पर बैठी हुई थी, जिसके दबाव में आखिरकार केंद्र सरकार को झुकना पड़ा।
केंद्र सरकार को कड़े कानून का अध्यादेश लाना पड़ा है। आम आदमी पार्टी इसे देश की बच्चियों और अपनी जीत के रूप में देख रही है। यहां यह भी संदेश भी दिया गया कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। जिसके लिए आम आदमी पार्टी जमीन पर जोर शोर से काफी लंबे समय से तैयारी में लगी हुई है। बाइक रैली में दिनेश यादव, विजय वर्मा, करनैल सिंह, दानिश खान, राजकुमारी यादव, आजाद खान, फुरकान मंसूरी, आनंद मैसी, फरीद बाबा, भानु प्रताप, गुड्डू, पूर्णमल शाक्य, फईम अहमद, रहमान, सलमान, संतोष, कादिर, मुस्तफा, रोहिताश गंगवार, मोहम्मद नासिर, अखलाक कुरैशी, शहजाद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



