हल्द्वानी : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने यहां कुमाऊं मंडल के कांग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का परचम लहराकर भाजपा के कुशासन से जनता को मुक्ति दिलानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि देश की जनता को कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं। हम सबको मिलकर पार्टी का काम करना है।
उन्होंने 29 अप्रैल को कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने का आह्वान भी कार्यकर्ताओं से किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में जनता त्रस्त है। जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित होती जा रही है। जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों पर मौसम की मार पड़ी है। बीते दिनों बारिश की वजह से किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आक्रोश रैली होगी।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



