अधिकतर लोग अपने घर में मनी प्लांट लगाते हैं ताकि उनका घर खूबसूरत और हरा भर लगे। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को घर में लगाने को अच्छा बताया है। लेकिन क्या आप जानते हैं मीन प्लांट लगाने पर भी कुछ बतों पर ध्यान दिया जाता है जिसका जानना आपके लिए भी महत्वपूर्ण है। चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में-

दूर रखें मनी प्लांट को लोगों की नजरों से

कभी भी लोगों की नजरों में मनी प्लांट को नहीं लाएं। घर के मुख्य दरवाजे से मनी प्लांट को दूर रखें। मनी प्लांट को घर के अंदर भी छुपे स्थान पर रखना होता है। मनी प्लांट पर बुरी नजर बहुत जल्दी पड़ जाती है। इसी वजह से सुरक्षित जगह पर मनी प्लांट को रखना आवश्यक होता है।
घर के सदस्य बीमार हो सकते हैं इस जगह पर मनी प्लांट लगाने से

घर में नार्थ ईस्ट जगह पर मनी प्लांट का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। नकारात्मक प्रभाव इस जगह पर लगाने से घर के सदस्यों पर पड़ता है। इस जगह पर लगाने से घर के लोग बीमार पड़ सकते हैं।
नकारात्मकता ला सकते हैं घर में सूखे पत्ते

टूूटे पत्ते या सूखे पत्तों वाला मनी प्लांट घर में नहीं लगाना चाहिए। घर में आर्थिक समस्या पैदा करते हैं ऐसे पत्ते। एक बात का जरूर ध्यान रखें जमीन पर पौधे या उसका कोई भी हिस्सा न लगे। ऐसा होने से तनाव घर में आता है।
मनी प्लांट लगाएं घर के अंदर लगाएं,बगीचे में नहीं

मनी प्लांट को अक्सर लोग बगीचे में रखते हैं घर के अंदर नहीं रखते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट को घर के अंदर रखने से ज्यादा लाभ होता है।
इसका पानी नियमित बदलें

सप्ताह में एक बार मनी प्लांट का पानी जरूर बदलना चाहिए। धूप से मनी प्लांट को हमेशा दूर रखें। सही दिशा का पता होना भी बहुत आवश्यक होता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट को रखना शुभ होता है।


Download Android App
Download iOS App



