हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की परंपरा काफ पुरानी है,परंतु पुरुषोत्तम मास मतलब अधिकमास में तुलसी की पूजा करना सबसे ज्यादा शुभा एंव पुण्यकारी माना गया है। दरअसल अधिकमास में भगवान विष्णु के स्वरूपों की पूजा की जाती है। पुराणों में बताया गया है कि जिस घर में अधिकमास के दिनों में तुलसी की विशेष पूजा की जाती है वहां हर सदैव सुख-समृद्धि और सौभाग्य कायम रहता है।

अधिकमास में तुलसी का महत्व
बता दें कि अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा और बिना तुलसी के श्रीहरि का भोग अधूरा माना जाता है। वहीं घर में तुलसी का पौध होने से घर में पवित्रता बनी रहती है साथ ही घर से नकारत्मकता दूर होती है। इसके अलावा अधिकमास में तुलसी मंत्र और विष्णु मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे विष्णु भगवान की विशेष कृपा होती है।

शुभ माने जातें है तुलसी के पत्ते
वहीं हिंदू मान्यताओं के मुताबिक हर घर में तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए। दरअसल तुलसी को बहुत शुभ माना जाता है।

मान्यता है पानी में तुलसी के पत्ते डालकर नहाना तीर्थों में स्नान कर पवित्र होने जैसा ही है। इसके अलावा आंगन में तुलसी का पौधा होने से घर के कलेश का निवारण होता है साथ ही मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है। वैसे तुलसी को वास्तु दोष करने का सबसे अच्छा उपाय भी माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



