African hindu pandit: इंटरनेट की दुनिया पर अक्सर ऐसी वीडियो वायरल होती रहती है, जो लोगों के दिलों को छू जाती है। अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक अफ्रीकी पंडित जी संस्कृत मंत्र पढ़ते हुए नई कार की पूजा करते नजर आ रहे हैं।
1 मिनट 6 सेकंड के वायरल होते इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक अफ्रीकी शख्स नई कार की पूजा-पाठ में जुटा हुआ है। इस दौरान शख्स ने अफ्रीकी में पहना जाने वाला परिधान पहना हुआ है और हाथ जोड़कर संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण कर रहा है। कार की पूजा करते हुए शख्स बाकायदा आचमन और जल छिड़कते हुए तेज-तेज मंत्रों का उच्चारण कर रहा है।
African hindu pandit : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) @gsv_ramu नामक अकाउंट ने इस वीडियो को 6 दिसंबर को शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया गया है कि, ‘ये शख्स अफ्रीकी हिंदू पंडित है और अपनी नई गाड़ी की पूजा कर रहा है’। मालूम हो, इस वीडियो को अब तक 6 लाख 61 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि 17 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।
AFRICAN HINDU PUNDIT doing new car pooja pic.twitter.com/2xjIvVIk5x
— Ramu GSV (@gsv_ramu) December 6, 2023
इसके साथ ही लोग जमकर अफ्रीकी पंडित जी की तारिफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इसका उच्चारण काफी अच्छा है’। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ये सबसे खूबसूरत चीज़ है जो मैंने ट्विटर पर देखी है’। जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘वाह’।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।