चुनौत‍ियों भरा सफर तय करके आज खुद अपने कदमो पर आकर हासिल की डिग्री, वीडियो हुआ वायरल!

Summary :

नोबेल हास्केल (Noble Haskell) जिनकी एक टाइम पर गर्दन टूट गई थी। आज उन्‍होंने ही महज 2 साल में खुद को खड़ा किया, और अपने पैरों पर चलकर डिग्री हास‍िल की जिसका एक Video भी अब तेज़ी से वायरल होता नज़र आ रहा हैं।

हारकर जितने वाले को ही बाज़ीगर कहते हैं ये बात सुनने में जितनी आसान लगती हैं सही माईनो में उतनी ही मुश्किल भी हैं। इंसान की ज़िन्दगी में जब चुनौतियों भरा सफर आता हैं तो कई बार उसे पूरी तरह से तोड़ कर भी रख देता हैं। लेकिन हिम्‍मतवाले लोग दृढ़ता के साथ इनका मुकाबला करते हैं और आगे का रास्ता खोजने में कामयाब हो जाते हैं। नोबेल हास्केल इन्‍हीं में से एक हैं. उनकी कहानी सुनेंगे तो तमाम मुश्क‍िलों के बावजूद आपके चेहरे पर मुस्‍कान आ जाएगी।
नोबेल हास्केल एक क्रॉस-कंट्री एथलीट थे. मगर जून 2021 में एक भयानक कार हादसे का श‍िकार हो गए। उनकी गर्दन टूट गई. चलना फ‍िरना तक मुश्क‍िल हो गया। डॉक्‍टरों ने कह दिया था कि शायद ही यह कभी चल पाएं। लेकिन महज उन्‍होंने आस नहीं छोड़ी। और वह कर दिखाया जिसकी कल्‍पना किसी ने नहीं की थी। 2 साल के अंदर ही हास्‍केल उठ खड़े हुए और अपने पैरों पर चलने लगे। उनकी कहानी यहीं खत्‍म नहीं होती। 
वर्ष का उत्‍कृष्‍ट छात्र घोषित

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें एक स्टूडेंट को डिप्‍लोमा लेते हुए देखा जा सकता हैं। तमाम बाधाओं के बावजूद उन्‍होंने स्‍मोकी हिल हाईस्‍कूल से पढ़ाई पूरी की। और डिग्री लेने पहुंचे। मंच पर उनकी विजयी चाल दिल को छू लेने वाली है। उन्‍हें वर्ष का उत्‍कृष्‍ट छात्र घोषित किया गया है। इंस्टाग्राम पेज गुड न्यूज मूवमेंट ने यह वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा, आपके समर्पण के लिए बधाई नोबेल।
‘गॉड इस ग्रेट. शाबाश नोबल’!!
यह वीडियो कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से इसे एक लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। कई कमेंट्स भी मिले हैं। एक यूजर ने लिखा, बधाई हो नोबल। मुझे कोई शक नहीं है कि आप फिर से दौड़ेंगे। एक दूसरे ने जोड़ा, बहुत प्रेरक! जाओ दुनिया को दिखाओ कि तुम महान कैसे बने हो! एक अन्‍य यूजर ने लिखा, उनके और उनके परिवार के लिए कितना खूबसूरत पल है। चौथे ने लिखा, गॉड इस ग्रेट. शाबाश नोबल!!

Desk Team