भारत और कनाडा के बीच इस समय विवाद बढ़ता जा रहा है। रिश्ते और खराब होने वाले हैं क्योंकि दोनों देशों के बीच तनाव अब तक के सबसे चर्म स्तर पर है। दोनों देशों ने राजनयिकों को निलंबित (Suspend) कर दिया है। कनाडा के लोगों को अब भारत द्वारा वीज़ा नहीं दिया जाएगा। भारत और कनाडा के विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी चर्चा में हैं।
चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि अक्षय कुमार पहले भी कनाडाई नागरिक थे, लेकिन पिछले महीने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने अपनी नागरिकता त्याग दी थी। अक्षय कुमार ने कनाडा में अपनी नागरिकता जिस समय त्याग दी, लोग उसे बेहद ही बेहतर और सही समय बता रहे हैं। भारत और कनाडा के बीच विवाद के कारण अक्षय कुमार अगर कनाडा की नागरिकता नहीं छोड़ते तो इस समय उन्हें बहुत ही मुश्किल स्थिति से झूझना पड़ता।
15 अगस्त को मिली भारतीय नागरिकता
अक्षय कुमार ने पहले ट्विटर पर घोषणा की थी कि वह पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ रहे हैं और फिर से भारतीय पासपोर्ट प्राप्त कर रहे हैं। 55 वर्षीय अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी भारतीय नागरिकता दोबारा हासिल करने का दावा किया है। अब वह नागरिकता और दिल दोनों से भारतीय के रूप में पहचान रखते हैं।
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
meanwhile #AkshayKumar 😂 pic.twitter.com/PsnGoYKA5f
— shubho (@shubho____) September 21, 2023
वायरल अक्षय कुमार मीम्स भी ऑनलाइन ट्रेंड कर रहे हैं। मौजूदा विवाद से पहले अक्षय कुमार ने अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ दी थी। लोगों का दावा है कि अक्षय कुमार ने सही समय पर अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ दी है।
क्या वजह थी कनाडा की नागरिकता के पीछे?
अक्षय कुमार ने स्वीकार किया कि 1990 के दशक में एक समय उनकी फिल्में लगातार असफल हो रही थीं। वह एक बुरे समय से गुजर रहे थे जिसमे उनकी फिल्में चली नहीं थी। एक समय ये था कि जब उनकी लगातार 14 ख़राब फ़िल्में गई थी। तब मैंने सोचा कि मेरा करियर खत्म हो जाएगा और कनाडाई नागरिकता प्राप्त करने से पहले अन्य रोजगार खोजने के लिए कनाडा जाने पर विचार किया। इसी दौरान उनकी पंद्रहवीं फिल्म आई जिसे लोगों ने पसंद किया। इस प्रकार उन्होंने कनाडा न जाने का फैसला किया लेकिन फिर ही भारतीय नागरिकता के बदले उनकी कनाडाई नागरिकता बनी रहीं।
कनाडाई नागरिकता की वजह से झेलनी पड़ी ट्रोलिंग
#AkshayKumar after giving up Canada citizenship at the right time…
Wicked Sunny! 🤘😎 pic.twitter.com/WDe0bQfauC
— Mimansa Shekhar (@mimansashekhar) September 21, 2023
पिछले कुछ सालों में उनकी कनाडाई नागरिकता के कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। अक्षय कुमार ने 2019 में लोकसभा चुनाव पूरी तरह से छोड़ दिया। इन सबके चलते अक्षय कुमार निशाने पर आ गए। इसके बाद अक्षय कुमार ने एक बार फिर भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया। और उन्हें 15 अगस्त को भारतीय नागरिकता प्राप्त हुई। अक्षय कुमार ने एक बार कहा था कि उन्हें अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता होने की उम्मीद नहीं थी।