मुंबई : कठुआ में आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लगातार बॉलीवुड से आवाज उठ रही है। इसी कड़ी में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा है कि वह इस घटना से अत्यंत दुखी और गुस्से में हैं। अभिनेत्री ने कहा कि सिर्फ बॉलीवुड में ही इस घटना को लेकर गुस्सा नहीं है बल्कि मानवीय आधार पर हर जगह इस घटना से लोगों में रोष है।
आलिया ने संवाददाताओं से कहा , “ मैं नहीं सोचती हूं कि सिर्फ बॉलीवुड के लोग परेशान हैं। मैं मानती हूं कि पूरे देश के लोग दुखी हैं … मानवीय स्तर पर लोगों में गुस्सा है। जो भी हुआ वह बेहद शर्मनाक और डरावना है। ” अभिनेत्री अपनी अगली फिल्म ‘ राजी ’ के गाने की लॉन्चिंग के मौके पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा , “ मैं दिल से उम्मीद करती हूं कि न्याय होगा। एक देश के तौर पर हमें बाहर निकलकर इसकी निंदा करनी होगी क्योंकि हमारे साथ लगातार ऐसा नहीं हो सकता है। ”
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



