देश में लाखों गरीब लोगों का जीवन कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से संकट में आ गया है। हर कोई अपनी क्षमता से इन लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिससे यह लोग भूख के बिना जिंदगी ना गुजारे। इसी बीच मानवीयता की मिसाल असम में एक युवक ने पेश की है। असम में होजई जिले के एक व्यक्ति ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच फल बांटा। दरअसल उसकी पत्नी का श्राद्ध था तो उसने लोगों को खाना खिलाने का सोचा।

ड्राइवर हैं पेशे से
52 साल के गोपाल गोगोर्ई भेलुगुरी गांव के रहने वाले है और पेशे से ड्राइवर हैं। धर्मकांड के अनुसार अपनी पत्नी का हर साल वह श्राद्ध करते हैं। लेकिन उन्होंने श्राद्ध करने की बजाय इस बार गरीबों की मदद का फैसला किया। इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुए है जिसका बुरा असर गरीबों पर हो रहा है।

गोपाल ने इस साल लॉकडाउन के चलते पत्नी का श्राद्ध नहीं करने का फैसला लिया और इसकी जगह 32 परिवारों को उन्होंने खाना खिलाया। गोपाल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करके वह बेहद खुश हैं। इससे अच्छी श्रद्धांजलि उनकी पत्नी को नहीं मिल सकती।
खाना खिलाया 32 लोगों को

गोपाल ने इस बार में कहा कि अपने गांव के लोगों से मैंने इस बारे में सुझाव लिया था, जिसके बाद मैंने गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का फैसला किया और उन्हें खाना खिलाया। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमित युवक की 10 अप्रैल को हेलकांडी जिले में मौत हो गई थी।
400 के पार भारत में मौत का आंकड़ा पहुंचा

भारत में कोरोना वायरस के मामले 12380 आ गए हैं। वहीं 400 से ज्यादा लोगों की इससे मौत है। हालांकि इससे 1489 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब भारत में कुल कोरोना के एक्टिव केस 10477 हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की रेंडम टेस्टिंग जाए और टेस्टिंग को बढ़ाया जाए।


Download Android App
Download iOS App



