India-Canada तनाव के बीच, Akshay Kumar के कनाडाई नागरिकता छोड़ने पर Memes हुए Viral

Summary :

कुछ दिनों से कनाडा के अलगाववादी समर्थकों को मिली मनचाही छूट पर भारत सरकार कई बार नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। लेकिन अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अलगाववादी समर्थकों पर नरमी दिखाकर दोनों देशों के रिश्तों के बीच तनाव की स्थिती पैदा कर दी। बता दें, कनाडाई संसद में ट्रूडो ने खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ बताया था। इसके बाद कनाडा सरकार ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया। जिसके बाद भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया और ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया।…

कुछ दिनों से कनाडा के अलगाववादी समर्थकों को मिली मनचाही छूट पर भारत सरकार कई बार नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। लेकिन अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अलगाववादी समर्थकों पर नरमी दिखाकर दोनों देशों के रिश्तों के बीच तनाव की स्थिती पैदा कर दी। बता दें, कनाडाई संसद में ट्रूडो ने खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ बताया था। इसके बाद कनाडा सरकार ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया। जिसके बाद भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया और ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया।

वहीं, दोनों देशों के तनाव के बीच अब अक्षय कुमार के मीम काफी वायरल हो रहे हैं। बता दें, 2011से खिलाड़ी कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी और बीते 15 अगस्त को उन्हें भारतीय नागरिकता मिली थी। जिसके बाद उन पर मीम बनने लगे, जिसमें लोग उन्हें कह रहे हैं कि खिलाड़ी कुमार ने सही समय पर कनाडा की नागरिका छोड़ी हैं।

एक यूजर ने अक्षय कुमार की एक फिल्म के सीन को पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘अक्षय कुमार ने एक सच्चे बॉलीवुड एग्जिट सीन की तरह कनाडा छोड़ दिया’। वहीं वीडियो में कुमार कहते हुए नजर आते हैं लव यू, फॉरएवर। यानी जाहिर सी बात है कि वे वहां से सही समय पर निकल जाने पर खुश है।

वहीं एक यूजर अक्षय कुमार के स्टाइल से निकलते हुए अंदाज में फोटो पोस्ट करते हुए लिखता- ‘अक्षय कुमार बिल्कुल सही समय पर कनाडा से बाहर जा रहे हैं’।

वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘बिग ब्रेकिंग: अक्षय कुमार कनाडाई राजनयिक की भूमिका निभाएंगे जिन्हें भारत ने निष्कासित कर दिया है’।

वहीं एक यूजर ने तो ये भी पूछ लिया कि ‘क्या अक्षय कुमार उस भारतीय राजनयिक की भूमिका निभाएंगे जिसे कनाडा ने निष्कासित कर दिया था या उस कनाडाई राजनयिक की भूमिका निभाएंगे जिसे भारत छोड़ने के लिए कहा गया था’।

वहीं एक यूजर ने ‘ये जवानी है दिवानी’ का सीन पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार को मैंशन किया, जिसमें लिखा है- सही समय पर कट लेना चाहिए वरना गिले-शिकवे होने लगते है।

Ritika Jangid