गृह मंत्री अमित शाह की गाड़ी पर ठहरी लोगों की नजर, यूजर्स ने कहा- CAA जरूर लागू होगा

Summary :

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की कार हाल में ही चर्चा का विषय बनी थी। क्योंकि उनकी कार की नेम प्लेट पर DL1 CJI 0001 लिखा हुआ था। अब सोशल मीडिया पर कंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार पर लगी ‘डीएल1 सीएए 4421’ नंबर प्लेट की तस्वीर वायरल हो रही है। कार की नेपप्लेट हुई वायरल दरअसल अमित शाह एक बैठक के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंच थे, जहां उनकी कार की तस्वीर ली गई। कुछ लोगों की नजरे गाड़ी की नबर प्लेट पर पड़ी तो यह वायरल हो गई। क्योंकि नंबर प्लेट पर ‘डीएल1 सीएए 4421’ लिखा था।…

amit shah caa car number plate photo goes viral

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की कार हाल में ही चर्चा का विषय बनी थी। क्योंकि उनकी कार की नेम प्लेट पर DL1 CJI 0001 लिखा हुआ था। अब सोशल मीडिया पर कंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार पर लगी ‘डीएल1 सीएए 4421’ नंबर प्लेट की तस्वीर वायरल हो रही है।

amit shah caa car number plate photo goes viral

कार की नेपप्लेट हुई वायरल

दरअसल अमित शाह एक बैठक के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंच थे, जहां उनकी कार की तस्वीर ली गई। कुछ लोगों की नजरे गाड़ी की नबर प्लेट पर पड़ी तो यह वायरल हो गई। क्योंकि नंबर प्लेट पर ‘डीएल1 सीएए 4421’ लिखा था। वही ‘CAA’ होने के कारण लोग भी इसपर रियक्ट करने लगे। जबकि कई यूजर्स कयास तक लगने लगे कि सीएए जरूर लागू होगा।

एक्स पर न्यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के पार्टी हेड क्वाटर में बीजेपी सीईसी मीटिंग के लिए पहुंचे’। नेमप्लेट की यह वीडीयो सामने आते ही वायरल हो गई और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।।


एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘सीएए हमेशा उनके दिमाग में था’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘अमित शाह की नंबरप्लेट भी कहती है, सीएए’। जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘इसका मतलब है कि सीएए जरूर लागू होगा’।

क्या है CAA?

CAA (नागरिकता संशोधन कानून, 2019), तीन पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) के उन अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देगा, जिन्होंने लंबे समय से भारत में शरण ली हुई है। खबर हैं कि केंद्र सरकार सीएए को जल्द अधिसूचित किए जाने की तैयारी में है।

amit shah caa car number plate photo goes viral

बता दें, ये कानून संसद के दोनों सदनों से 4 साल पहले मंजूर हो गया था। राष्ट्रपति की मुहर भी लग गई थी। सिर्फ नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि इस कानून का काफी विरोध भी हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid