Amrik Sukhdev video : सोनीपत के मुरथल में स्थित ढाबा ‘अमरीक सुखदेव’ इतना मशहूर हैं कि दूर-दराज से लोग यहां पराठे खाने के लिए पहुंचते है। दिल्ली से चंडीगढ़ या चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले लोग यहां पराठे खाने के लिए एक बार तो जरूर ही रूकते है। आपने भी शायद कभी खाएं हो या फिर नाम तो सुना ही होगा। अब ये जगह इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर छाई हुई है। लेकिन वीडियो (Amrik Sukhdev video) वायरल होने की वजह क्या हैं, चलिए जान लेते है।
यहां देखें वायरल वीडियो
Kalesh b/w Waiter & Locals inside famous Amrik sukhdev dhaba Murthal,Haryana
So local bande badtameezi kar rahe the waiter ke sath aur baj gayi 😂😂 pic.twitter.com/bpKqNlPbqk— ⚡UNKNOWN ⚡ (@unknown_jpr) June 15, 2024
तेजी से हो रहा ये वायरल वीडियो (Amrik Sukhdev video) में देखा जा सकता है कि अमरीक सुखदेव के इस ढाबे में ही कुछ लोग आपस में लड़ पड़ते है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि कुछ लोगों की लाल ड्रेस पहने वेटर के साथ लड़ाई हो रही है। इस जगह पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। कुछ लोग लड़ाई रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। जिस शख्स ने यह वीडियो बनाया उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘सुखदेव में बैठे थे, लड़ाई हो गई।’ ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैप्शन में दी गई जानकारी
इस वीडियो को एक्स पर @unknown_jpr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Amrik Sukhdev video) को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘हरियाणा के मुरथल में प्रसिद्ध अमरीक सुखदेव ढाबा के अंदर वेटर और स्थानीय लोगों के बीच कलेश हुआ। स्थानीय लोग बदतमीजी कर रहे थे तो वेटर के साथ और बज गई।’ वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि – ग्राहकों से ज्यादा वेटर दिख रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इतिहास के पन्नों पर ये युद्ध दर्ज हो गया है, भविष्य में इस पर भी सवाल आ सकता है कि परांठों के लिए पहला युद्ध कहां लड़ा गया था।


Download Android App
Download iOS App



