‘चारपाई’ से बनी गाड़ी का वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने बताया लाइफ सेवर, देखें वीडियो

Summary :

​सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते वीडियो में एक शख्स चारपाई से बनी गाड़ी चलाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे है और इस वीडियो को दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी रि-शेयर किया है।

इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक अजीबो-गरीब वीडियो आजकल देखने को मिल जाते हैं। वैसे तो आपने काफी सारे जुगाड़ देखे और किए भी होगें। मगर इस बार सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ किया है जिसे देखकर आप भी हिल जाएंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं।
इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जैसा ही सभी जानते है कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और ऐसे ही कई वीडियो वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार भी उनका ये वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है और लोग इस वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
चारपाई के बारे में तो सभी जानते है और सबने इसे देखा भी होगा। चारपाई पर लोग बैठते और लेट जाते हैं। हर भारतीय के घर में एक ना एक चारपाई तो देखने को मिल जाती है लेकिन क्या आपने कभी चारपाई को कार की तरह सड़कों पर दौड़ता देखा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है लेकिन एक शख्स है जिसने ये कर दिखाया है।
दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक युवक चारपाई से बनी एक गाड़ी को चलाता दिख रहा है। 10 जून को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक युवक देसी जुगाड़ कर एक चारपाई से वाहन बनाया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों को दिमाग चकरा गया है। वायरल वीडियो को मंजरी दास नाम के शख्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया था।

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को रि-शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, “मुझे ये वीडियो मेरे कम से कम दस दोस्तों से मिला होगा। मैंने इसे रीट्वीट नहीं किया क्योंकि ये ध्यान आकर्षित करने के लिए एक शरारत की तरह लग रहा था और नियमों का भी उल्लंघन कर रहा था, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि आपने जिस ऐप का जिक्र किया वो था। हाँ, कौन जानता है, ये दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष मामलों में एक संजीवनी हो सकती है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पेट्रोल पंप के सामने चारपाई से बने वाहन को चला रहा है, जिसे देसी जुगाड़ में अनोखे तरीके से डिजाइन किया गया है और इसमें एक इंजन और चार पहिए हैं।  उसने स्ट्रोलर को कंट्रोल करने के लिए इसमें स्टीयरिंग व्हील भी लगाया गया है। इस पोस्ट को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और कॉमेंट भी कर रहे हैं।

Desk Team