छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के खत्म होते के साथ ही फैंस उसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। ऐसे में बिग बॉस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां बिग बॉस का नया सीजन अब जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला हैं। जी हां लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बिग बॉस के ओटीटी का सीजन 2 जल्द ही टेलीकास्ट होने जा रहा हैं। इसके साथ ही शो को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आ रही हैं। ऐसे अब शो को लेकर एक और बड़ा अपडेट सुनने को मिल रही हैं।

दरअसल रियलिटी शो के पहले सीजन को जहां करण जौहर ने होस्ट किया था तो दूसरे सीजन को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे। इन सबके बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के वीकेंड के एपिसोड के दौरान मजेदार सेगमेंट को होस्ट करते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो “कृष्णा ने बिग बॉस के कई एपिसोड में अपनी कॉमिक टाइमिंग से ऑडियंस को काफी एंटरटेन किया है।

पिछले सीजन में उन्हें बिग बज के चेहरे के तौर पर देखा गया था.अब, वह बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड के एपिसोड में दिखाई देंगे। स्पेशल सेगमेंट की एंकरिंग के साथ-साथ, वह कुछ मौकों पर सलमान खान के साथ स्टेज भी शेयर करेंगे.”कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के ओटीटी वर्जन को पिछले साल यानी 2022 में रिलीज किया गया था। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

सलमान खान ने खुद शो का प्रोमो वीडियो आउट किया था। जहां इस प्रोमो वीडियो को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन वूट पर नहीं बल्कि जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।

बता दे की इस सीजन के लिए फलक नाज, आवेज दरबार, जिया शंकर, पलक पुरस्वानी और अंजलि अरोड़ा सहित कई सेलेब्स इस सीजन के कंटेस्टेंटस बताए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



