हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक सिरफिरे शख्स ने यूट्यूब पर कमाई करने के चक्कर में आकार लोगों की जान की बिना परवाह किए बिना रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर वीडियो शूट किया है। ट्रेन से गैस सिलेंडर का टक्कर मारते हुए इस वीडियो को एनिमेशन के जरिए अलग-अलग तरह से बनाया और यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। गनीमत यह रही कि ट्रेन की गैस सिलेंडर से टक्कर के बाद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके साथ ही इस शख्स ने रेलवे ट्रैक पर बाइक रखकर वीडियो बनाई है।

इस शख्स की पहचान रामी रेड्डी के रूप में हुई है। रामी रेड्डी की ये सारी हरकतें पुलिस ने देख ली और बीते शनिवार के दिन इसे रेनिगुंटा के आरपीएफ पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में लेने के बाद इस युवक से बाइक और गैस सिलेंडर को जब्त किया गया है। रामी रेड्डी को रेलवे पुलिस ने अब रिमांड के लिए भेज दिया है।

रामी रेड्डी पिछले कुछ दिनों से रेलवे ट्रैक पर क्रेकर्स ,खिलौने,गैस सिलेंड,बाइक वगैरह रख कर उनपर से ट्रेन गुजरते हुए वीडियो बनाया करता था। साथ ही सभी वीडियो को एनीमेशन के जरिए सेट करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया करता था।

शख्स ने अब बताया कि मैं कमाई के लिए यूट्यूब में इस तरह का वीडियो बनाकर अपलोड किया करता था। क्योंकि लोग इसी तरह के वीडियो पसंद भी करते हैं। मुझे नहीं पता था कि इस तरह के वीडियो बनाना जुर्म है। मैं सबको ये बात बताना चाहता हूं कि इस तरह के वीडियो न बनाए।


Download Android App
Download iOS App



