जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं और ऐसे ही जिंदगी में हमारे कई दुश्मन होते हैं तो कई दोस्त भी बनते हैं। दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही एक दूसरे के विपरित हैं। लेकिन देखा जाए तो जीवन में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके दोस्त ज्यादा होते हैं और चारों तरफ उनकी प्रशंसा होती है। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनके दोस्त कम दुश्मन ज्यादा होते हैं। वहीं कई बार आपके सामने आपके दोस्त ही असल में पीठ पीछे आपके शत्रु होते हैं।

दुश्मनी की वजह कुछ भी हो, लेकिन इसके कारण आपको कई परेशानिया झेलनी पड़ती हैं। शत्रु के कारण हर समय चिंता, डर और असुरक्षा सताती रहती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनके संबंध में मान्यता है कि इन्हें अपनाने से शत्रु कभी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।
आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं तो दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके जमीन पर बैठ जाएं । जिसके बाद अपने शत्रुओं का नाम काजल से गोल आकर में लिखे। लिखे गए नामों के बीच में चाकू रखकर दो मिनट के लिए उल्टा घुमाए। परिणाम आप देखेंगे कि आपका शत्रु परेशान हो उठा होगा।
शत्रु से छुटकारा पाने के लिए एक भोजपत्र पर लाल चंदन से उस व्यक्ति का नाम लिखें। इस पत्र को शहद की डिब्बी में भिगोकर रख दें। आपका शत्रु अपने आप शांत हो जाएगा।
अगर कोई आपके पीछे पड़ा हुआ है और कैसे भी आपका अहित करना चाहता है तो नियमित हनुमान जी को गुड़ या बूंदी का भोग लगाएं।


Download Android App
Download iOS App



