आरबीआई नकद वापसी की सुविधा दोबारा से शुरु करने वाला है
इससे ग्राहक धोखाधड़ी से बच सकेंगे
इसके तहत अगर ग्राहक तय समय में एटीएम से पैसे नहीं निकालेगा तो मशीन पैसे वापस ले लेगी
2012 में आरबीआई ने ये सुविधा बंद कर दी थी, क्योंकि उस समय कुछ लोग इस सुविधा का गलत फायदा उठा रहे थे
दरअसल ठग लोग एटीएम में नकली कवर लगाकर पैसे फंसा देते हैं
ऐसे में ग्राहक को लगता है कि पैसे नहीं निकले और वह बिना पैसे लिए चला जाता है
आरबीआई ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि एटीएम मशीनों को अपग्रेड करें
इस सुविधा को उन जगहों पर पहले शुरु किया जाएगा जहां धोखाधड़ी ज्यादा होती है
इस सुविधा से धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी


Download Android App
Download iOS App












