भारत में प्रत्येक गली कोने पर टैलेंट की झलक आसानी से देखने को मिल जाती हैं। कुछ अपना हुनर दिखाने का तरीका जानते हैं। वहीं, कई बस इसे अपने एंटरटेनमेंट का जरिया बनाने तक ही सीमित रह जाते हैं। इसके कई उदाहरण सोशल मीडिया पर देखने के लिए जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जहां एक ऑटो वाला अपने टैलेंट को खुशी में बदलने के लिए ऑटो रिक्शा को ही कॉन्सर्ट स्टेज ऑन व्हील्स बना डाला।
ऑटो वाले भैया का कॉन्सर्ट
यह वीडियो बॉलीवुड के बड़े म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही लिखा कि यह देखकर उनका दिन बन गया। बता दें, अमित त्रिवेदी की ऑटो वाले पर नजर पड़ी और उन्होंने ड्राइवर का मोहम्मद रफी का गाना गा रहे हैं। लेकिन गाने से ज्यादा रंग-बिरंगी लाइट और पीछे लाइन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
अमित त्रिवेदी ने की तारीफ
अमित त्रिवेदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘आज सच्चे जुनून की एक झलक मुंबई की सड़कों पर दिखी। इस शख्स ने अपने ऑटो रिक्शा को कॉन्सर्ट स्टेज ऑन व्हील्स में बदल दिया है। यह देखकर तो मेरा दिल बाग-बाग हो गया! त्रिवेदी ने लिखा कि अतुल्य भारत में काफी कमाल का टैलेंट है। इस एक लम्हे ने मुझे इसकी याद दिला दी है। काश! मुझे उस ऑटो वाले से बात करने का मौका मिल पाता। खैर, सच में उन्हें देखकर मेरा दिन बन गया’। उन्होंने उम्मीद जताई कि वीडियो देखकर आपका भी दिन बन जाएगा।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस वीडियो को अभी तक 30 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं दो लाख 20 हजार यूजर्स ने उनकी पोस्ट को लाइक किया है। वहीं यूजर्स भी ऑटो वाले भैया की तारीफ में पुल बांधते हुए नहीं रुक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जॉब तो चलती रहेगी लेकिन जुनून नहीं जाना चाहिए’। वहीं, अन्य ने लिखा,’बाहर से कितना ही खुश क्यों न हो लेकिन अंदर से मजबूर है’।


Download Android App
Download iOS App





