अपनी बॉडी को हमेशा फिट रखने के लिए आपको खान-पान का खास ध्यान रखना होता है। आज हम आपको कुछ अहम बातें बताने वाले हैं जिसमें आयुर्वेद के अनुसार बताया गया है रात में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। वैसे तो आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के लिए अनेको बातें बताई गई हैं,जिसमें आपका खाना-पीना भी शामिल है। आयुर्वेद के मुताबिक भोजन में मधुर (मीठा), लवण (नमकीन), अम्ल (खट्टा), कटु (कड़वा), तिक्त (तीखा) और कषाय (कसैला), ये 6 रस शामिल होने चाहिए। तो चलिए जान लेते हैं रात में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं…

1. न करें दही का सेवन
रात के समय में दही खाने से परहेज करना चाहिए,क्योंकि रात में दही खाने से कफ की परेशानी हो सकती है। दही की जगह आप छाछ पी सकते हैं।

2.कम फैट वाला दूध
हमेशा ध्यान रखें रात के समय में हमेशा कम फैट वाले दूध का ही सेवन करें। साथ ही दूध को अच्छी तरह से उबालने के बाद ही पियें और ठंडे दूध का सेवन बिल्कुल भी न करें। क्योंकि गर्म और कम फैट वाला दूध आसानी से पच जाता है।

3.रात का भोजन
रात के खाने में सिर्फ और सिर्फ उन मसालों का ही उपयोग करें जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। जैसे दालचीनी, सौंफ, मेथी और इलाइची को जरूर शामिल करें।

4.रात में प्रोटीन युक्त खाना
रात के समय में प्रोटीन से भरपूर भोजन करना चाहिए। आप चाहे तो डिनर में दाल, हरी सब्जी को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा रात को भर पेट भोजन नहीं खाएं। खासकर वो लोग जिनका वजन लगातार बढ़ रहा है उन्हें रात के समय में ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए ।



Download Android App
Download iOS App



