छतरपुर: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम ने एक वीडियो जारी किया है। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं कि वे अपने भाई पंडित शास्त्री से अलग हो रहे हैं। इस वीडियो पोस्ट होने के कुछ देर बाद ही बहुत वायरल होने लगी और लोग इसपर चर्चा करने लगे। हालांकि, बाद में उन्होंने एक और वीडियो जारी किया और कहा कि वे अपने भाई से रिश्ता नहीं तोड़ रहे हैं। करीब 2 मिनट की इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पिछले कुछ कामों का जिक्र करते हुए माफी भी मांगते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
छतरपुर में बागेश्वर बाबा के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने अपने भाई पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से रिश्ता तोड़ लिया है। इसकी जानकारी बाबा के भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर के दी है। वीडियो में शालिग्राम ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि इसकी सूचना उन्होंने लिखित में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में भी दी है। गौरतलब है कि अपनी हरकतों और गुंडागर्दी के चलते बाबा के भाई कई बार विवादों में रह चुका हैं। उनके कई मामले अदालत में विचाराधीन भी हैं।
जाने शालिग्राम की पूरी बात
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम ने वीडियो में कहा कि उनके कुछ कामों की वजह से बागेश्वर धाम और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इमेज लगातार खराब हो रही है। अब वह नहीं चाहते हैं कि आगे किसी भी तरह से ऐसे परेशान हो, इसलिए वे पंडित शास्त्री से जीवनभर के लिए रिश्ते खत्म कर रहे हैं। बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग अक्सर विवादों में रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



