Bahamas में 100 यात्रियों को लेकर डूबी नाव, सामने आया डरा देने वाला VIDEO

Summary :

Bahamas tour boat sinks:कैरेबियन में मौजूद देश बहामास अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कई सारे छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना हुए बहामास देश की पहचान अपने खूबसूरत बीच और समुद्र के नीले पानी के लिए होती है। यही वजह है कि यहां पर बड़ी तादाद में घूमने के लिए टूरिस्ट आते हैं। लेकिन बहामास में घूमने गए कुछ यात्रियों के लिये ये सुहावना सफर मौत के बीच का सफर बन गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टूरिस्ट बोट को पानी में डूबते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, ये सभी लोग रॉयल कैरेबियन…

Bahamas tour boat sinks:कैरेबियन में मौजूद देश बहामास अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कई सारे छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना हुए बहामास देश की पहचान अपने खूबसूरत बीच और समुद्र के नीले पानी के लिए होती है।
यही वजह है कि यहां पर बड़ी तादाद में घूमने के लिए टूरिस्ट आते हैं। लेकिन बहामास में घूमने गए कुछ यात्रियों के लिये ये सुहावना सफर मौत के बीच का सफर बन गया।
Bahamas tour boat sinks

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टूरिस्ट बोट को पानी में डूबते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, ये सभी लोग रॉयल कैरेबियन लग्जरी क्रूज शिप से टूरिस्ट बोट में सवार होकर ब्लू लगून नाम के द्वीप पर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही इनकी नाव समुद्र में पलट गई।

Bahamas tour boat sinks

Bahamas tour boat sinks:वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि टूरिस्ट बोट एक तरफ झुकने लगी है। बोट के एक तरफ झुकने से लोगों के बीच चीख पुखार मच जाती है। बोट के झुकने के समय ही ज्यादाकर लोगों को लाइफ जैकेट पहना दी गई थी। जिस कारण वह पानी में डूबे तो उन्हें तुरंत बचा लिया गया।
Bahamas tour boat sinks

जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट बोट ने जब अपने सफर की शुरुआत की थी तब इन्हें इसी रास्ते पर खतरनाक लहरों का सामना करना पड़ा। मालूम हो, इस दौरान बोट पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे। बोट लहरों का सामना नहीं कर पाई और डूबने लगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक 74 वर्षीय महिला की मौत हो गई है जो अमेरिका के कोलोराडो की रहने वाली थी।


वह यहां पर अपने परिवार के साथ पांच दिनों की छुट्टी पर आई थी। हालांकि महिला को बचाने के लिए सीपीआर देने की भी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं बच सकी। मालूम हो, हादसे के चश्मदीदों ने बताया है कि बोट एक तरफ झुकने लगी थी और सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे परेशान हो रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid