आप और हम सभी लोग वैसे जियो और जीने दो की माला जपते रहते हैं,लेकिन जब बात लड़कियों के पहनावे की आती है तो ऐसी स्थिति में हमारे सुर थोड़े नहीं बल्कि पूरी तरह से बदल जाते हैं। आज कल के समय में लड़कियां अपने पहनावे को लेकर न केवल पुरुषों से बल्कि दूसरी महिलाओं के भी ताने सुन लेती हैं।
ऐसे में 28 साल की एक लड़की को अपने पहनावे की वजह से बीच सड़क पर शोषण का सामना करना पड़ा। इस लड़की ने शॉट्र्स और टी-शर्ट पहनी हुई थी। ये मामला बेंगलुरु का है और पीडि़त लड़की पेशे से इंजीनियर है। इस पूरी घटना का वीडियो लड़की की दोस्त ने रिकॉर्ड करके अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा कर दिया है।
मिली जानकारी के अुनसार गुरुवार की रात लड़की बाइक पर जा रही थी,तभी उसे एक अजनबी ने रोका और उसके कपड़ों को लेकर चिल्लना शुरू हो गया। यह शख्स महिला पर भारत के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगा रहा था,फेसबुक पोस्ट के मुताबिक यह शख्स उस अजनबी लड़की पर चिल्लाते हुए कह रहा है क्या तुम भारतीय होï? प्लीज भारत के नियम-कानूनों का पालन करो।
यह मामला बेंगुलुरु के एचएसआर लेआउट इलाके का है। इस शख्स ने लड़की से कहा क्या तुम्हारे घर पर कपड़े नहीं है,वहीं जब लड़की ने इस शख्स को पुलिस के पास जाने की बात कही तो वो आदमी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। वहीं लड़की की दोस्त ने फेसबुक पर यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि वो आदमी नशे में नहीं था और दिखने में भी पढ़ा-लिख लग रहा था। बावजूद इसके वो एक लड़की को बीच रास्ते में रोकर कपड़ों को लेकर नसीहतें देता फिर रहा है।
एक न्यूज चैनल ने महिला के हवाले से लिखा है मैंने किसी के चीखने की आवाज सुनी। मैं पिलियन चला रही थी और तभी मैंने अपनी दाहिने ओर देखा। जहां पर टू-व्हीलर पर एक आदमी था और वो मेरे ऊपर चिल्लाते हुए कहने लगा,क्या तुम्हारे घर पर कपड़े नहीं है? जब मैंने उसे कहा क्या परेशानी है तो वो मेरे ऊपर ही चिल्लाने लगा और कहने लगा कि भारतीय महिलाओं को ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। मैंने शॉट्र्स और टी-शर्ट पहनी हुई थी। मुझे नहीं समझ आया कि उसे मेरे कपड़ों से क्या परेशानी थी।
इस घटना को लेकर लड़की पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए भी नहीं गई। क्योंकि उसे लगता है इससे कोई फायदा नहीं है। क्योंकि पुलिस वाले उस आदमी का ही समर्थन करेंगे। इस लड़की के अनुसार पुलिस की मानसिकता भी वैसी ही है क्योंकि मैं पुलिस के पास जाती भी हूं तो वो भी मुझे दूसरे कपड़े पहनने की सलाह देंगे। इसी वजह से मैंने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
ट्विटर यूजर्स की शख्स की जमकर आलोचना…