सिर पर गठरी लेकर ‘ऑटो पायलट मोड’ पर चलाई साइकिल, Video देख हैरत में पड़े लोग

Summary :

Bicycle stunt: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ लोग ऐसा स्टंट करते दिखाई देते हैं, जिसे देख आप भी कई बार हैरत (Bicycle stunt) में पड़ जाते हैं। आजकल सोशल मीडिया इस तरह के स्टंट्स काफी ज्यादा कॉमन हो गए हैं। जिसे देखो वही फेमस होने के लिए खतरनाक स्टंट्स कर रहा है। हां लेकिन ये जरुरी नहीं कि हर बार कोई वायरल होने के लिए ही स्टंट करे कई बार लोग अपने काम के लिए (Bicycle stunt) भी ऐसा करते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला एक वीडियो में जहां एक व्यक्ति अपने सिर पर एक गठरी लिए हुए…

Bicycle stunt
Bicycle stunt: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ लोग ऐसा स्टंट करते दिखाई देते हैं, जिसे देख आप भी कई बार हैरत (Bicycle stunt) में पड़ जाते हैं। आजकल सोशल मीडिया इस तरह के स्टंट्स काफी ज्यादा कॉमन हो गए हैं। जिसे देखो वही फेमस होने के लिए खतरनाक स्टंट्स कर रहा है। हां लेकिन ये जरुरी नहीं कि हर बार कोई वायरल होने के लिए ही स्टंट करे कई बार लोग अपने काम के लिए (Bicycle stunt) भी ऐसा करते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला एक वीडियो में जहां एक व्यक्ति अपने सिर पर एक गठरी लिए हुए है जिसे उसने अपने दोनों हाथों से पकड़ रखा है और बिना हैंडल पकड़े ही साइकिल (cycle) चला रहा है।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by comedyculture.1m (@comedyculture.1m)

सोशल मीडिया (Bicycle stunt) पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो किसी गांव का मालूम पड़ता है। वीडियो में एक शख्स बिना साइकिल का हैंडल पकड़े बड़े ही शानदार अंदाज में बैलेंस बनाए साइकिल चला रहा है। वीडियो (Bicycle stunt) में अनोखी बात तो ये है कि व्यक्ति ने अपने दोनों हाथों से सिर पर रखी एक गठरी पकड़ रखी है, और बहुत ही अच्छे से साइकिल चला रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग कह रहे कि यह Talent देश से बाहर नहीं जाना चाहिए।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर @comedyculture नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं, साथ ही वीडियो (Bicycle stunt) पर कमेंट्स भी रुकने का नाम नहीं ले रहे। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “व्यक्ति की मजबूरी ही उसे मजबूर बना देती है नामुमकिन को मुमकिन करने के लिए..” वहीं दूसरे ने लिखा, “संसाधनों (Resources) की कमी ही इस शख्स से ये खतरनाक स्टंट करा रही है..” इसके अलावा भी कई सारे यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।