Brain Tumor News: हमारी लाइफस्टाइल आज के समय में काफी बदल गई है। ना हमारे पास आराम से कुछ खाने का समय होता है और ना ही पर्याप्त नींद लेने का। बिगड़ी लाइफस्टाइल (Brain Tumor News) से लोगों की तबीयत भी खराब रहती है और लोग इसपर ज्यादा ध्यान भी नहीं देते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि शायद वह भरपूर नींद नहीं ले रहें, एक्सरसाइज नहीं कर रहें या फिर समय पर खाना नहीं खा रहे हैं।

अब ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ जिसे कई समय से दर्द और थकान की समस्या हमेशा नजरअंदाज करती थी लेकिन एक दिन जब वह डॉक्टर के पास गई तो उसे कुछ ऐसा पता लगा, जिसे सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
दवाइयों से की थकान मिटाने की कोशिश
ब्रिटेन की रहने वाली 55 साल की मिशेल रिचर्ड्स अपनी छुट्टियां बिताने के लिए ऑस्ट्रेलिया तीन हफ्ते के लिए गई थी। जहां उन्होंने काफी अच्छा समय बिताया। लेकिन जब वह घर आई तो उसे काफी थकान और बेचैनी महसूस होने लगी। अब कहीं से घूमकर आने के बाद सभी को थकावट हो जाती है और लोग इसे नॉर्मल लेते हैं। अब ऐसा ही किया मिशेल ने भी, उन्होंने थकान को मिटाने के लिए दवाइयों (Brain Tumor News) का सहारा लिया, इससे उन्हें थोड़ा सा आराम मिला लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें फिर से दर्द की समस्या शुरु हो गई।

सीटी स्कैन में सामने आई ये बात
Brain Tumor News: डॉक्टर ने भी उनकी इस कंडीशन को हल्के में लिया और कहा कि अगर उन्हें ज्यादा दिक्कत है तो उन्हें थेरेपी ले लेनी चाहिए। हालांकि जब इतने सब के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला तो डॉक्टर ने उनकी डिप जांच के लिए क्रीवे के लीटन अस्पताल भेजा गया। जहां उनका सीटी स्कैन किया गया जिसमें पता लगा कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर Brain Tumor News) है। अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए मिशेस ने द सन को कहा कि इस बात को जानने के बाद मुझे बड़ा झटका लगा।

नजरअंदाज करते हैं लोग ये समस्या
मिशेल की बीमारी को लेकर डॉक्टर ने कहा कि यह ट्यूमर उनके सिर में सालों से पनप रहा था और इसे निकालना काफी ज्यादा जरूरी है। इस ट्यूमर की लंबाई लगभग 5 सेमी है। फिलहाल इसे ऑपरेशन के बाद निकाल दिया गया है। ऐसे केस पहली बार सामने नहीं आए हैं, कई लोग इसी प्रकार की परेशानी का सामना लंबे समय से करते हैं और जब तक ये दर्द सहन से बाहर ना हो जाए तब तक नजरअंदाज (Brain Tumor News) करते हैं। इसी को देखते हुए डॉक्टर कहते हैं कि अगर किसी को लंबे समय से सिर में दर्द और थकान है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



