ब्राजील में तूफानी हवाओं का कहर, धड़ाम गिरी ब्राजील की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, वीडियो हुआ वायरल

Brazil Statue Of Liberty

Brazil Statue Of Liberty: दक्षिणी ब्राजील के गुआबा में 15 दिसंबर को एक बड़ा तूफान आया। यहां हवाओं ने रौद्र रूप दिखाया और रियो ग्रांडे डो सुल में हैवन के मेगास्टोर के बाहर लगी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की 24 मीटर ऊंची प्रतिकृति गिर गई। यह चौंकाने वाला दृश्य कई लोगों ने अपने फोन में कैद कर लिया, अब ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मूर्ति को 2020 में इंजीनियरिंग सर्टिफिकेशन के साथ स्थापित किया गया था। तूफान के दौरान यह धीरे-धीरे झुकी और फिर खाली पार्किंग में धड़ाम से गिर गई।

Brazil Statue Of Liberty Viral Video: कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, मूर्ति का 11 मीटर ऊंचा बेस मजबूत था, जिस वजह से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। स्टोर स्टाफ ने तुरंत पूरे इलाके को खाली कराया, जिससे किसी को चोट नहीं आई। गुआबा के मेयर, मार्सेलो मारनाटा ने पुष्टि की कि हवा की रफ्तार 80-90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। हैवन ने बयान में कहा कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और मलबा हटाने का काम कुछ घंटों के भीतर शुरू कर दिया गया। कंपनी ने यह भी बताया कि उनकी स्टोर की सभी प्रतिकृतियां तकनीकी मानकों के अनुसार सुरक्षित हैं और अब इस मामले की पूरी जांच शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा एजेंसी ने जारी किया अलर्ट

ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी, डेफ़ेसा सिविल के अनुसार, तूफान और तेज हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया गया था। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और संकेतों के पास जाने से बचने के लिए कहा गया था। रियो ग्रांडे डो सुल में दोपहर के समय मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्मी के बाद आंधी शुरू हो गई। मौसम एजेंसियों ने हवाओं की गति बढ़ने की चेतावनी दी और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय अपनाने पर जोर दिया।

Statue Of Liberty Viral Video: प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Brazil Statue Of Liberty
Brazil Statue Of Liberty (Image- Social Media)

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रतिकृति कुछ सेकंड के लिए झुकी रही, जिससे लोगों को अपनी कार हटाने का समय मिल गया। थोड़ी ही देर बाद मूर्ति धड़ाम से नीचे गिर गई। जबकि मूर्ति का 11 मीटर ऊंचा बेस सही सलामत रहा। नतीजन, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ।

तेज हवाओं ने उजागर की मूर्ति की कमजोरियां

Brazil Statue Of Liberty
Brazil Statue Of Liberty (Image- Social Media)

इस स्टैच्यू को 2020 में इंजीनियरों द्वारा प्रमाणित किया गया था। यह स्टैच्यू 11 मीटर के कंक्रीट बेस पर बनाई गई है। तेज हवाओं के कारण मूर्ति तो गिर गई, लेकिन उसका कंक्रीट बेस बरकरार रहा। हवन की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिकृतियां ब्राजील में कई स्टोर्स में हैं। इन्हें सामान्य मौसम के लिए डिजाइन किया गया है और सभी में इंजीनियरिंग अप्रूवल मौजूद है। गुआबा स्टोर पांच साल पहले खुला था, लेकिन तेज हवाओं ने मूर्ति की कमजोरियां उजागर कर दीं।

यह भी पढ़ें: मेक्सिको में विमान हादसा, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान इमारत से टकराया, 7 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।