नन्हीं जी जान को भूख लगी है,लेकिन मां उसके साथ किसी रेस्टोरेंट में हैं और खुले में ब्रेस्टफीड करवाने का मतलब लोगों के तने सुनने हैं। क्योंकि लोगों का ऐसा कहना होता है कि अगर खुले में ब्रेस्टफीड करवानी है तो एक कोना ढूंढो और फिर अपने बच्चे को दूध पिलाओं। लेकिन कभी सोचा है कि आखिर मां ऐसा क्यों करें? वह अपने छोटे से बच्चे को कहीं भी ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के लिए आजाद क्यों नहीं है।

हाल ही में एक ऐसा ताजा मामला सामने आया हैं जहां पर एक मां अपने 4 महीने भूखे बच्चे को खुले में ब्रेस्ट फीडिंग करवा रही थी। तभी वहां मौजूद एक शख्स ने उन्हें खुद को ढकने के लिए कहा। लेकिन कहते हैं न आखिर मां तो मां होती है यह मां बिना कुछ कहे उस शख्स को बेधकड़ होकर जवाब देती रही। अब शायद इस शख्स को ढंग की नसीहत मिली हो। जो इसको हमेशा के लिए याद रहेगी।

ये घटना मेक्सिको के रेस्टोरेंट की है
ये घटना मेक्सिको के कैबो सैन लुकास शहर में स्थित एक रेस्टोरेंट की है। जहां पर एक मां अपने भूखे बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवा रही थी। इस दौरान उनके पास एक आदमी आता है और महिला को तुरंत शरीर ढकने के लिए कह देता है। इतना ही नहीं यह महिला उस शख्स की बात मानकर हामी भर लेती है,लेकिन इस बीच मजे की बात यह हुई कि महिला अपने स्तन की बजाए अपने चेहरे को ढक लेती है। अब इंटरनेट पर लोग इस महिला के मुंह तोड़ जवाब देने की खूब तारीफ कर रहे हैं।

यहाँ देखें फेसबुक पोस्ट….
बिना कुछ कहे महिला ने दिया शानदार जवाब
इस पूरे मामले का जिक्र कैरल लॉकवुड नाम के एक शख्स ने सोशल साइट फेसबुक के जरिए किया है। उन्होंने ब्रेस्ट फीडिंग करवा रही महिला की तस्वीर पर लिखा है कि मेरी एक दोस्त की बहू अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवा रही थी। तभी वहां एक शख्स आता है और उसे खुद को ढकने के लिए कहता है। मैं उससे कभी मिला नहीं,लेकिन उसके जवाब से बहुत खुश और संतुष्ट हूं। प्लीज जितना हो सके इस पोस्ट को शेयर कीजिए ताकि ऐसी सोच रखने वालें लोगों को कुछ सीखने को मिल सके।


Download Android App
Download iOS App



