देश के कोने-कोने से फैमली ड्रामा की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं लेकिन इस बार राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी हिलाकर रख दिया है। जहां एक युवक की शादी टूटी तो वो अपनी ही भाभी की जान का दुश्मन बन गया। देवर अपना रिश्ता टूटने से इतना ज्यादा नाराज था कि उसने मौका मिलते ही भाभी को छत से नीचे फेंक दिया।

दिल्ली के बुराड़ी का मामला

दरअसल, ये मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है जहां रहने वाले पकंज नाम के एक युवक ने अपनी भाभी को छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना का पता लगते ही परिवारवालों ने महिला को गंभीर हालात में नजदीक के ही एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया। फिलहाल डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं आइए जानते हैं शादी टूटने पर पकंज अपनी ही भाभी की जान लेने पर आखिर क्यों उतारू हो गया।
देवर ने भाभी को छत से क्यों फेंका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुराड़ी में रहने वाले पकंज की शादी लगभग तय हो गई थी। इसी बीच जब लड़की वाले लड़के के घर पहुंचे थे, तो किसी बात को लेकर उसकी भाभी खुशबू ने हंगामा कर दिया। पकंज की भाभी खुशबू का ये तमाशा देखकर तो लड़की वाले चौंक गए। फिर क्या था उन्होंने पकंज के साथ अपनी बेटी की शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
शादी टूटने से नाराज था युवक
पंकज की शादी टूटने के बाद घर में हंगामा शुरु हो गया। इसी बात को लेकर युवक भी अपनी भाभी से गुस्सा हो गया। पंकज ने मौका देखकर अपनी भाभी को छत से नीचे फेंक दिया। छत से गिरते ही खुशबू बेहोश हो गई और उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि छत से गिरने की वजह से खुशबू के सिर पर गंभीर चोट आई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है और अस्पताल में खुशबू से भी बयान लेने की कोशिश की जा रही है। इस मामले पुलिस ने सूचना देते हुए कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में जो सामने आएगा। उसी आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी पंकज से पूछताछ कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



