CCTV कैमरे को भी चकमा देकर क्या तरकीब लगाता दिखा ये चोर, इसे देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट!

Summary :

CCTV लगाने का सिर्फ एक ही मकसद होता हैं और वो हैं किसी भी इंसान की चोरी या ऐरा-फेरी को पकड़ना। ऐसे ही इस चालाकी से बचने के लिए एक चोर ने क्या बढ़िया तरकीब निकाल डाली, चोर की इस हरकत देखकर लोग ठहाके लगाने से अपने को रोक नहीं पा रहे हैं

आज की दुनिया में लोग इतने आधुनिक होते जा रहे हैं कि किसी के क्या ही कहने। कोई कुछ कमाल कर दिखाता हैं तो कोई कुछ। ऐसे ही गांव देहात के इलाके में एक कहावत बोली जाती है… ‘चोर के चौरासी बुद्धि’. मतलब यह कि कोई चोर होता है तो उसके पास बच निकलने और अपने काम को अंजाम देने के लिए चौरासी प्रकार की योजनाएं होती हैं. चोर इन योजनाओं का इस्तेमाल भी अक्सर करते हुए मिल जाते हैं.
ऐसा ही एक चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक चोर ने चोरी करने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी रोके नहीं रुकेगी. दरअसल, इस चोर ने सीसीटीवी फुटेज में अपना चेहरा बचाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया, जो अपने आप में अनोखा है.
क्या है इस वीडियो में?
चोर ने एक दुकान का शटर खोलकर उसमें चोरी करने का इरादा बनाया. फिर जब उसने देखा कि दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ है, तब उसे यह ख्याल आया कि वह पकड़ा जा सकता है. फिर वह वापस चला गया और एक बेडशीट लेकर आया. जिसे उसने कंबल की तरह अपने चारों तरफ लपेट लिया. इसके बाद घुंघट के अंदर से ही चोर ने दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. वीडियो में भी साफ दिखा जा सकता है कि किस प्रकार चोर चोरी करने के लिए कंबल ओढ़े दिख रहा है. उसकी यही करामात आम लोगों के बीच चर्चा में है.
जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र का है मामला
चादर ओढ़ कर चोरी करने का यह वीडियो जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का मामला है. बताया जा रहा है कि वीडियो बीते 7 जुलाई का है. जब लक्ष्मीपुर बाजार स्थित योगेश साह उर्फ कारू साह के किराना दुकान में चोरी की घटना हुई और चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही यह वायरल होने लगा और चोर की इस हरकत देखकर लोग ठहाके लगाने से अपने को रोक नहीं पा रहे हैं.

Desk Team