दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां जाने के बाद यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वे किसी दूसरे ग्रह से ही लगती हैं, इस दुनिया की नहीं लगती। ऐसा लगता है किसी फिल्म के किसी हिस्से की शूटिंग के लिए ऐसा सेटअप तैयार किया गया हैं जो कि बिल्कुल फेक होता है।

हालाँकि, ये स्थान पूरी तरह से रियल हैं। इस प्रकार के स्थानों की तस्वीरें देखने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतरीन जगह है। पहली नजर में ये नकली लगते हैं लेकिन उसके बाद पता लगता है कि ये तो एक दम रियल होता है। जापान देश में सच में एक ऐसी जगह हैं जो बिल्कुल रियल हैं लेकिन लोगों को इस्पे भरोसा करना में थोड़ा समय लग जाता हैं।
समुद्र, पानी और बर्फ का मिलन

आप शुरू में सोचेंगे कि जापानी द्वीप होकाईडो का ये समुद्र तट नकली है। इस तट पर रेत और पानी के अलावा आपको बर्फ भी नज़र आ जाएगी। हाँ, यह तट अपने इस अद्भुत और खूबसूरत संगम के लिए बहुत फेमस है। यहां एक तरफ बर्फ जमा हो रही है तो दूसरी तरफ समुद्र की लहरें देखी जा सकती हैं। बर्फ को पानी से अलग करने वाली रेत की दीवार सबसे खास हैं यहां। इस तट पर रेत, पानी और बर्फ तीनों मौजूद हैं, इसलिए यह बेहद खूबसूरत नजर आता है।
नज़ारा देख करेंगे “वाह-वाह”
View this post on Instagram
ज्वेलरी आइस इस असाधारण घटना को दिया गया नाम है जो इस जापानी समुद्र तट पर देखी गई है। जापानी शहर टोयोकोरो में स्थित ये आइलैंड है। ऐसा नजारा हर साल जनवरी से फरवरी के बीच यहां देखा जा सकता है। एक तरफ यहां पर बर्फ जमा होती है वहीं दूसरी ओर, पानी की लहरें किनारे तक आ जाती हैं। इसी के साथ बर्फ और समुंद्री जल को रेत अलग करके रखती है। इतना ही नहीं जनवरी में करीब 15 तारीक के आसपास से समुद्र का एक हिस्सा बर्फ में तब्दील होने लगता हैं। कभी-कभी तो पानी में बर्फ के हीरे के आकार के क्रिस्टल बन जाते हैं।
फोटो लेने के लिए उमड़ती है भीड़

जापान के इस मनमोहक नज़ारें को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। वे इस समय का पूरे साल इंतजार करते हैं। समुद्र तट पर ऐसा नजारा सामने आते ही यहां भीड़ लग जाती है। हर कोई इस पल की फोटो और वीडियो लेने की बेताबी से कोशिश करता है। अनगिनत तस्वीरें देखने के बावजूद यह सोचना अभी भी मुश्किल है कि एक ऐसा किनारा भी है जहां समुद्र, रेत और बर्फ तीनों मिलते हैं। लोग इसे फेक मान जाते हैं जबकि यह रियल है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें देखकर लोग हैरान हैं। लोगों ने इसको अजीब लेकिन बेहद ज्यादा खूबसूरत बताया है।


Download Android App
Download iOS App



