बात अगर सूखे मेवो की करी जाए तो इनमें काजू स्वाद से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। प्रोटीन एंव विटामिन बी से भरपूर काजू कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए लाभदायक होता है। काजू में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।

वैसे काजू का सेवन दिमाग और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आपको सर्दियों के दिनों में रोज खाली पेट काजू का सेवन करना। काजू आपको तनाव से बचाने के साथ ख्याल रखते हैं।

1.दिल के लिए फायदेमंद
काजू आपके दिल और हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक होता है। लेकिन ध्यान रखें काजू को आपको सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इसमें मोनो सैचुराइड्स पाए जाते हैं जो हड्डियों के साथ ही दिल को भी तरोताजा रखते हैं।

2.कोलेस्ट्रॉल लेवल करे कम
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए भी काजू बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है। यदि आप भी आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो बता दें कि काजू आयरन की कमी को दूर करता है। वैसे काजू का सेवन करने से खून की कमी भी दूर होती है। साथ ही आप एनीमिया की चपेट में नहीं आते।

3.यौन रोगों में लाभदायक
काजू का सेवन करने से यौन रोगों से निजात पाया जा सकता है। काजू खाने से शरीर के अंदर ऊर्जा आती है और इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिलता है। काजू खाने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है और यदि आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो रही है तो ऐसे में आपको काजू ऊर्जा प्रदान करेंगे।

काजू खाने से बाल और त्वचा अच्छे रहते हैं। ये आपकी याददाशत को भी मजबूत करता है साथ ही अल्जाइमर से आपका बचाव करता है।


Download Android App
Download iOS App



