Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

शेफ ने झाड़ू से की डोसा तवा की सफाई, लोगों को हुई सेहत की चिंता

Summary :

Unhealthy Dosa Video: फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अलग-अलग फ़ूड रील्स वायरल होते देखे जाते हैं। उनमें से कुछ हैं जो कि मन खराब कर देते है क्योंकि आए दिन कोई ना कोई इन खाने की चीजों के साथ अलग और अजीब एक्सपेरिमेंट करते नजर आता है। वर्तमान में, आपको कई अजीब डिशेज़ के बारें में सुनने को मिला होगा जिनमें भिंडी समोसा, भिंडी नूडल्स, पाइनएप्पल मोमोज समेत और भी बहुत से फ़ूड आइटम शामिल हैं। इसी तरह, बेंगलुरु के एक कैफे का वीडियो (Unhealthy Dosa Video) अब सुर्ख़ियों में बना हुआ है। यहां आप देख सकते है…

Unhealthy Dosa Vido

Unhealthy Dosa Video: फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अलग-अलग फ़ूड रील्स वायरल होते देखे जाते हैं। उनमें से कुछ हैं जो कि मन खराब कर देते है क्योंकि आए दिन कोई ना कोई इन खाने की चीजों के साथ अलग और अजीब एक्सपेरिमेंट करते नजर आता है। वर्तमान में, आपको कई अजीब डिशेज़ के बारें में सुनने को मिला होगा जिनमें भिंडी समोसा, भिंडी नूडल्स, पाइनएप्पल मोमोज समेत और भी बहुत से फ़ूड आइटम शामिल हैं। इसी तरह, बेंगलुरु के एक कैफे का वीडियो (Unhealthy Dosa Video) अब सुर्ख़ियों में बना हुआ है। यहां आप देख सकते है कि किस तरह से डोसा तवा साफ करने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये वायरल वीडियो फेमस कैफे रामेश्वरम का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

Courtesy : वीडियो फेसबुक पर Thefoodiebae पेज से साझा किया गया

वीडियो फेसबुक पर Thefoodiebae पेज से साझा किया गया है। 3 मिनट 1 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले शेफ कैसे तवे को पानी से गीला करता है और फिर उसको झाड़ू से साफ करने लग जाता है। इसके बाद वह डोसा के बैटर को एक बड़े तवे पर डालता है और बहुत साड़ी सर्विंग तैयार कर लेता है।

Unhealthy Dosa Video
Unhealthy Dosa Video

उसके बाद, शेफ इस बैटर के ऊपर बहुत सारा घी डाल देता है। अंत में मसाले और आलू की फिलिंग के साथ डोसा तैयार हो जाता है। लेकिन जिन लोगों ने इसमें तेल और घी (Unhealthy Dosa Vido) की मात्रा देखी, वे अपने स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने लगे।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Reaction of Users
Reaction of Users

11 नवंबर को पोस्ट की गई इस क्लिप को 16 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इतना ही नहीं बल्कि अब यूज़र्स इस वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन (Unhealthy Dosa Video) भी दे रहे है। एक यूज़र ने कमेंट में लिखा- सबसे अनहेल्दी डोसा, दूसरे यूज़र ने कहा- डोसा नहीं, घी में फ्राई किया हुआ स्नैक्स है ये। वहीं तीसरे यूज़र कमेंट करते है कि- डोसा को हेल्दी होना चाहिए, इतना घी क्यों?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner