जसपुर : राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून में विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा एक सम्मान समारोह में राज्य के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों की वरीयता सूची में वर्ष 2017 की इण्टरमीडिएट की परीक्षा में पं. पूर्णानन्द तिवारी इण्टर काॅलेज, जसपुर जिला (ऊधम सिंह नगर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किए जाने पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमर सिंह को पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र, शील्ड देकर सम्मानित किया।
बताते चलें कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित वर्ष 2017 की इण्टरमीडिएट परीक्षा में पं. पूर्णानन्द तिवारी इं.का., जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा है, विगत 3 वर्षों के शैक्षिक गुणांक के आधार पर राज्य के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों की वरीयता सूची में विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर पूर्व क्षेत्रीय विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, विद्यालय के प्रबन्धक श्री पुष्पेन्द्र मोहन सिंघल व प्रबन्ध समिति के अन्य सदस्यगणों ने, पूर्व प्रधानाचार्य श्री बाबू सिंह शाक्य, श्री ब्रहमपाल सिंह, वर्तमान प्रधानाचार्य श्री अमर सिंह व शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी और आगे भी निरन्तर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नगर के सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
– कमल गिरि


Download Android App
Download iOS App



